फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Satish Kaushik Death First Runda-Khunda and now with Pappu Pager end of great era of art

Satish Kaushik Death: पहले रूंडा-खुंडा और अब पप्पू पेजर... के साथ कला के बड़े युग का अंत

Thu, 09 Mar 2023 03:30 PM IST
नवीन दलाल सेवा सिंह, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
सेवा सिंह, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 09 Mar 2023 03:30 PM IST
सार

पप्पू पेजर नाम से मशहूर एवं महेंद्रगढ़ के दनोदा गांव के रहने वाले सतीश कौशिक के निधन की वीरवार सुबह ही जब खबर आई तो पूरा कला जगत हिल गया। भले ही वे लंबे समय से फिल्म अभिनेता से लेकर निर्माता-निर्देशक के तौर पर भी बॉलीवुड में अपनी कला का लोहा मनवा रहे थे।

विज्ञापन
Satish Kaushik Death First Runda-Khunda and now with Pappu Pager end of great era of art
सतीश कौशिक - फोटो : सतीश कौशिक

विस्तार

पहले रूंडा-खुंडा और अब पप्पू पेजर के साथ कला के एक बड़े युग का अंत हो गया। पिछले एक साल के समय ने कला जगत के इन चमकते सितारों को हमसे छीन लिया। ठेठ हरियाणा से लेकर बॉलीवुड तक अपना जादू दिखा चुके ये कलाकार हालांकि अपने अभिनय से हमेशा जिंदा रहेंगे, लेकिन उनके इस दुनिया से इस तरह चले जाने पर कला जगत को बड़ा आघात पहुंचा है तो हर किसी को झकझौरा है।

विज्ञापन


हाजिर जवाबी व चुटकुले सुनाने का कोई तोड़ नहीं
अप्रैल 2022 में पानीपत के उग्राखेड़ी के रहने वाले दरियाव सिंह मलिक का 82 साल की उम्र में निधन हो गया था। सुपरहिट हरियाणवी फिल्म चंद्रावल के खुंडा बने दरियाव सिंह मलिक राष्ट्रपति अवार्डी रहे हैं और उनकी हाजिर जवाबी व चुटकुले सुनाने का कोई तोड़ नहीं था। चंद्रावल फिल्म के बाद हर कोई उन्हें खुंडा के नाम से ही जानता था। उनके निधन से हरियाणवी कला जगत उभर भी नहीं पाया था कि चंद्रावल फिल्म में ही उनके सहयोगी कलाकार रहे नसीब सिंह कुंडू का भी निधन हो गया।
विज्ञापन


मूल रूप से रोहतक के गांव टिटौली के रहने वाले नसीबी सिंह को हर कोई चंद्रावल के रूंडा के रूप में जानता था। इन दोनों हास्य कलाकारों की जोड़ी के बेहतरीन अभिनय के चलते ही फिल्म चंद्रावल सुपरहीट रही थी। कभी प्रदेश सरकार के लोकसंपर्क विभाग में ड्रामा कलाकार रहे रूंडा व खुंडा की जोड़ी अभिनय के शिखर पर छा गई और उनके चले जाने के बाद आज भी उनकी यादें हर किसी के जहन में ताजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश कौशिक के निधन से हिल गया कला जगत

प्रख्यात हिंदी फिल्म दिवाना मस्ताना के पप्पू पेजर नाम से मशहूर एवं महेंद्रगढ़ के दनोदा गांव के रहने वाले सतीश कौशिक के निधन की वीरवार सुबह ही जब खबर आई तो पूरा कला जगत हिल गया। भले ही वे लंबे समय से फिल्म अभिनेता से लेकर निर्माता-निर्देशक के तौर पर भी बॉलीवुड में अपनी कला का लोहा मनवा रहे थे, लेकिन वे हरियाणा के हर कलाकार से सीधे जुड़े थे।

यहां हरियाणा फिल्म प्रमोशन बोर्ड के अध्यक्ष के साथ-साथ उन्होंने हरियाणवी कला को बढ़ावा देने के हर संभव प्रयास किए। हरियाणवी फिल्म छोरियां छोरों से कम नहीं होती में निर्देशन व अभिनय भी किया। यहां तक कि ब्रह्मसरोवर के आसपास ही इस फिल्म की शूटिंग भी की। चार माह 11 दिन पहले ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम के मुंख्य मंच पर रत्नावली महोत्सव में भी पहुंचे, जहां हर कोई उनका दिवाना दिखा। उन्होंने मंच पर सबसे पहले पप्पू पेजर का ही डॉयलॉग बोला था, जिस पर ऑडिटोरियम गूंज उठा था।

... सतीश कौशिक बोले थे, ये है असली हीरो

28 अक्तूबर को जब सतीश कौशिक केयू पहुंचे तो उनके समक्ष लोक रंग हरियाणा के आइटम की प्रस्तुति दी गई। 20 मिनट के इस आइटम में कलाकारों ने जब रंग जमाया तो सतीश कौशिक दंग रह गए। उन्होंने मंच पर कहा था, ये है असली हीरो। हिंदी फिल्मों के बड़े हीरो में भी कई बार रि-टेक लेते हैं, लेकिन इन कलाकारों ने असंभव को ही संभव कर दिखाया।

चला गया फिल्म जगत का कोहिनूर: डॉ महा सिंह
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ महा सिंह पूनिया का कहना है कि पहले रूंडा व खुंडा हरियाणवी फिल्म जगत के बड़े चेहरे चले गए और अब हरियाणा के साथ-साथ पूरे फिल्म जगत का ही कोहिनूर सतीश कौशिक चला गया। ऐसे कलाकारों की भरपाई कभी नहीं हो सकती। 

बताते हैं कि उनका सतीश कौशिक के साथ सीधा जुड़ाव रहा और होली पर्व पर भी उन्होंने बधाई संदेश भेजा था। अभी रंगों का पर्व मना ही रहे थे कि उनके निधन से हर कोई बेरंग हो गया। 28 अक्तूबर को केयू पहुंचने पर उन्होंने रत्नावली महोत्सव के साथ-साथ केयू की भी जमकर तारीफ की थी और भरोसा दिया था कि वे अगले साल अनुपम खेर को साथ लेकर यहां पहुंचेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed