{"_id":"68869d306aef0996bd023544","slug":"sarpanch-sanjeev-singla-will-be-honored-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-139563-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरपंच संजीव सिंगला होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरपंच संजीव सिंगला होंगे सम्मानित
Mon, 28 Jul 2025 03:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Mon, 28 Jul 2025 03:12 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खंड में बाबैन पंचायत ने बेहतरीन कार्यों के लिए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसके लिए सरपंच संजीव सिंगला उर्फ गोल्डी को केंद्र के ग्राम विकास मंत्रालय द्वारा 15 अगस्त को लाल किले पर स्वतंत्रता दिवस समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह सम्मान प्राप्त करने के लिए अपनी पत्नी उर्मिल के साथ लाल किले पर जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह सम्मान पूरे गांव की मेहनत और सहयोग का परिणाम है। उनकी प्राथमिकता ग्रामीणों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करना है।
संजीव ने बताया कि अपने कार्यकाल में बाबैन गांव में विकास की नई मिसाल कायम करते हुए प्रदेश व केंद्र सरकार की योजनाओं को लगभग 100 प्रतिशत लागू कर ग्रामीणों को लाभ पहुंचाया। हर घर जल योजना के तहत गांव में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नौ परिवारों को लाभ दिलवाया गया, जबकि आयुष्मान भारत योजना के तहत लगभग तीन हजार लोगों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किए गए। किसान क्रेडिट योजना से कई किसानों को लाभ हुआ। इसके अलावा डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण योजना से गांव के प्रत्येक घर को स्वच्छता से जोड़ा गया। गांव की सुरक्षा के लिए पूरे क्षेत्र को सीसीटीवी कैमरों से सुसज्जित किया गया, जिसकी निगरानी ग्राम सचिवालय से की जाती है।