{"_id":"680bf467511139c65300fb5a","slug":"sarpanch-jitendra-khaira-became-the-head-of-haryana-sarpanch-association-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-134812-2025-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सरपंच जितेंद्र खैरा बने हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सरपंच जितेंद्र खैरा बने हरियाणा सरपंच एसोसिएशन के प्रधान
विज्ञापन
बाबैन। खैरा गांव के सरपंच जितेंद्र खैरा को सर्वसम्मति से हरियाणा सरपंच एसोसिएशन का प्रधान बनाया गया है। उन्हें लगभग दो साल पहले सर्वसम्मति से कुरुक्षेत्र जिले का सरपंच एसोसिएशन का जिला प्रधान चुना गया था। प्रदेश के सरपंचों की एक बैठक गत दिवस पंचकूला में आयोजित की गई थी। इसमें पूरे हरियाणा के सरपंचों ने भाग लिया।
जितेंद्र खैरा ने कहा कि हरियाणा के सरपंचों द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसे पूरी ईमानदारी व निष्ठा से निभाने का काम करेंगे। जो सरपंचों की जायज मांगेें हैं उन्हें मुख्यमंत्री से मिलकर हल करवाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि सरपंचों के साथ किसी भी प्रकार से अन्याय नहीं होने देंगे और सरकार के साथ मिलकर सभी गांवों में विकास कार्य करवाने का काम करेंगे।