{"_id":"69c2eb11ababb902090497c5","slug":"sarpanch-and-councilor-will-be-honored-for-doing-commendable-work-in-the-campaign-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-152111-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: अभियान में सराहनीय कार्य करने पर सरपंच व पार्षद होंगे सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: अभियान में सराहनीय कार्य करने पर सरपंच व पार्षद होंगे सम्मानित
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीनेशन अभियान के तहत जिले में 7767 बेटियों का टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया गया है। इस अभियान में सराहनीय कार्य करने वाले सरपंच व पार्षद को जिला प्रशासन की तरफ से सम्मानित किया जाएगा। वहीं एमओ, एसएमओ, डिप्टी सीएमओ, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और आंगनवाड़ी वर्करों के साथ शेड्यूल तैयार करके गांव व शहरों में शिविर लगाएंगे, ताकि आमजन इस अभियान के प्रति जागरूक हो सकें।
मंगलवार को उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने स्वास्थ्य विभाग की सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी वैक्सीन अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि ह्यूमन पैपिलोमा वायरस वैक्सीन के टाइप 16 और 18 से सुरक्षा देता है, जो सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार हैं, साथ ही टाइप छह और 11 से भी सुरक्षा देता है। इसके टारगेट लाभार्थी वे किशोर लड़कियां हैं जिन्होंने 14 साल की उम्र पूरी कर ली है लेकिन अभी 15 साल की नहीं हुई हैं।
अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने 28 फरवरी को जिले के लाडवा शहर से की थी। अब तक जिले में 156 लड़कियों को सफलतापूर्वक वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जिन लड़कियों को वैक्सीन लगाई गई है स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनकी लगातार निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
इस मौके पर एसडीएम पिहोवा अनिल दून, नगराधीश आशीष कुमार, सीएमओ डाॅ. सुखबीर सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी विनोद कौशिक, डीडीपीओ विकास कुमार, डीआईओ डाॅ. सैलजा सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।