{"_id":"5e0a40c78ebc3e8808339b52","slug":"sardi-kurukshetra-news-knl169924167","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी : धंधा हुआ मंदा, कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी : धंधा हुआ मंदा, कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार
कुरुक्षेत्र। कड़ाके की सर्दी से लोगों की दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो चुकी है। सूर्यदेव भी थोड़ी देर के लिए दर्शन दे रहे हैं, लेकिन इससे लोगों को राहत नहीं मिल रही है। कोहरे के बीच चलने वाली शीतलहर लोगों को घरों में डुबकने को मजबूर कर रही है। सर्दी के चलते रोजी रोटी कमाने वालों के सामने संकट खड़ा हो गया है। सर्दी में राज मिस्त्रियों का काम बिल्कुल मंदा हो गया है। इसके साथ ही रिक्शा चालक भी भीषण सर्दी में घरों पर रहना ही पसंद कर रहे हैं। आलम यह है कि शाम होते ही सड़कों पर सन्नाटा हो रहा है।
विज्ञापन
सोमवार की सुबह लोगों का सामना भीषण कोहरे से हुआ रही सही कसर शीतलहर ने पूरी कर दी। जिले का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री और अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया। सर्दी के इस मौसम में कोहरा का असर सबसे ज्यादा सोमवार को दिखा। लोग सुबह उठे तो चारों ओर कोहरे की सफेद चादर छाई हुई थी। दृश्यता बहुत कम थी। शहर के बाहरी क्षेत्रों में ज्यादा घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण आम जनजीवन भी खासा प्रभावित हुआ। वाहन रेंग-रेंग कर चले। सुबह करीब 10 बजे तक भी वाहन चालकों को अपने वाहनों की लाइट जलाकर जाते देखा गया। बाजार भी 11 बजे तक ही पूरी तरह खुल पाए। कोहरे का प्रभाव अधिक होने के कारण सड़कों पर दृश्यता घटकर 10 मीटर रह गई। कोहरे के कारण सुबह न्यूनतम तापमान दो डिग्री रहा। हालांकि दोपहर होते-होते धूप निकलने से इसमें सुधार हुआ, लेकिन इसके बावजूद दिनभर शीत लहर चलती रही और शाम को फिर से स्मॉग का प्रभाव बढ़ता चला गया। दोपहर को सूर्य देवता ने दर्शन होते ही तापमान में बढ़ौतरी हुई। धूप निकलने के साथ ही बाजारों में भी रौनक लौट आई व लोग अपने रोजमर्रा के सामान को खरीदते नजर आए। वहीं धूप में पार्कों में बच्चे खेलने के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।