फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Saraswati Tirtha will be illuminated with the light of 1.25 lakh diyas, Chief Minister will inaugurate the festival from Adi Badri.

Kurukshetra News: सवा लाख दीयों की रोशनी से जगमगाएगा सरस्वती तीर्थ, मुख्यमंत्री आदिबद्री से करेंगे महोत्सव का शुभारंभ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Saraswati Tirtha will be illuminated with the light of 1.25 lakh diyas, Chief Minister will inaugurate the festival from Adi Badri.
पिहाेवा। अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक करते बोर्ड उपाध्यक्ष एवं अ​धिक
पिहोवा। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धुम्मन सिंह किरमिच ने वीरवार को अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के प्रबंधों के लिए अधिकारियों और धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं की एक संयुक्त बैठक की। बीडीपीओ कार्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में आयोजित बैठक के दौरान संस्थाओं और अन्य गणमान्य लोगों से महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सुझाव मांगे गए।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव के दौरान सवा लाख दीयों की रोशनी से सरस्वती तीर्थ जगमगाएगा। महोत्सव को यादगार और ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं के साथ-साथ नगर पार्षदों और सरपंचों का सहयोग लिया जाएगा। 19 से 23 जनवरी तक महोत्सव का आयोजन होगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 19 जनवरी को आदिबद्री से महोत्सव का शुभारंभ करेंगे। महोत्सव 19 जनवरी को हवन-यज्ञ से शुरू होकर संध्याकालीन आरती के साथ समाप्त होगा। इस बार सरस्वती महोत्सव में 31 कुंडीय हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस बार सरस्वती महोत्सव को सवा लाख दीयों से आदिबद्री से लेकर कैथल पोलड़ तक जगमगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त लगातार मंत्रोच्चारण के साथ-साथ अन्य कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसमें मां सरस्वती के बारे में सेमिनार आयोजित होंगे। महोत्सव को मनाने के लिए सभी धार्मिक व सामाजिक संस्थाओं सहित प्रशासनिक अधिकारियों का सहयोग लिया जाएगा। उपमंडल पिहोवा में 19 जनवरी को सरस्वती महोत्सव मनाया जाएगा। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालु मां सरस्वती की वंदना करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे। सात दिवसीय सरस्वती महोत्सव में हवन यज्ञ के साथ-साथ कन्या पूजन और सरस्वती तीर्थ की परिक्रमा का भी आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा स्कूली बच्चों की ओर से रंगोली प्रतियोगिता और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। सरस्वती महोत्सव में सरस्वती तीर्थ पर प्रशासन और विभिन्न संगठनों की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले बोर्ड के उपाध्यक्ष धुमन सिंह किरमच, उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा, भाजपा नेता जयभगवान शर्मा डीडी, भाजपा जिला अध्यक्ष तिजेंद्र सिंह गोल्डी, एसडीएम अनिल दून, नपा चेयरमैन आशीष चक्रपाणी, चेयरमैन जय सिंह पाल, पूर्व जिला अध्यक्ष सुशील राणा, भाजपा नेता तरुण वडैच, डीएसपी निर्मल सिंह ने अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव 2026 को सफल बनाने के लिए विचार विमर्श किया और धार्मिक, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों से सुझाव आमंत्रित किए।


महोत्सव को सफल बनाने के लिए समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने, नशे पर प्रतिबंध लगाने, डोर टू डोर प्रचार-प्रसार करने, प्राची तीर्थ पर कार्यक्रमों का आयोजन, सरस्वती मंदिर के पास आरती स्थल सहित अन्य विषयों पर अपने विचार साझा किए। इस मौके पर भाजपा नेता जय भगवान डीडी, अरविंद कौशिक एससी, उपमंडल अधिकारी नागरिक अनिल कुमार दून, शर्मा नगर पालिका आशीष चक्कर पानी, मार्केट कमेटी अध्यक्ष तरनदीप वड़ैच, सुशील राणा पूर्व जिला अध्यक्ष, डीएनटी बोर्ड चेयरमैन जय सिंह पाल, मण्डल अध्यक्ष प्रिंस मंगला, सुखबीर, बाबू राम रूआ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed