फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Saraswati Mahotsav: Taste of dishes with message of self-reliance in women's kitchen

Kurukshetra News: सरस्वती महोत्सव में महिलाओं की रसोई पर आत्मनिर्भरता के संदेश के साथ व्यंजनों का जायका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Saraswati Mahotsav: Taste of dishes with message of self-reliance in women's kitchen
पिहोवा। सत्कार रसोई स्टॉल पर खाना बनाती महिलाएं । संवाद
पिहोवा। महिलाएं आज चूल्हे चौके से आगे बढ़कर हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं। महिलाएं आत्मनिर्भर बनकर सशक्त होने के साथ परिवार के लिए भी बड़ा सहारा बन रही हैं। यही नहीं आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं।
विज्ञापन

जींद की रहने वाली मंजू, रश्मी व उषा ने भी आत्मनिर्भरता की खास मिसाल पेश की है। उन्होंने चूल्हे को ही इस कदर अपनाया कि इस पर बनाए जाने वाले व्यंजनों का जायका पूरे प्रदेश व देश में फैलने लगा। खुद स्वावलंबी बनीं और दूसरी महिलाओं के लिए भी आदर्श बन गईं। अब ये महिलाएं सरस्वती तीर्थ के पावन तट पर अंतरराष्ट्रीय सरस्वती महोत्सव में पहुंची हैं। हरियाणा ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत नारी शक्ति महिला क्लस्टर संगठन के स्वयं सहायता समूह के साथ उन्होंने यहां सत्कार रसोई के नाम से अपना स्टॉल स्थापित किया। स्टॉल पर हाथ से बने खाद्य पदार्थ पर्यटकों की पहली पसंद बने हुए हैं। सरकार की ओर से इन समूहों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए बैंकों के माध्यम से आर्थिक सहायता भी प्रदान की जा रही है।
विज्ञापन


स्टॉल पर पर्यटकों को अपने उत्पाद परोस रही मंजू जींद, रश्मि, रीना और उषा ने बताया कि वे पहली बार इस महोत्सव में आई हैं। उन्होंने देसी घी चुरमा, बाजरे की खिचड़ी, बाजरे की रोटी-सरसों का साग, देसी घी की जलेबी और अन्य व्यंजन पेश किए। पर्यटक और वीवीआईपी लोग उनके हाथों के बने व्यंजनों की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिलाओं ने कहा कि यह मंच उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर देता है और जीवन स्तर सुधारने में मदद करता है। रस्मी मारुति सेफ हेल्प ग्रुप ने बताया कि वे स्वादिष्ट आचार और देसी घी चुरमा स्पेशल बनाती हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह के महोत्सव से महिलाओं को अपनी छिपी प्रतिभा को निखारने और आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।

पिहोवा। सत्कार रसोई स्टॉल पर खाना बनाती महिलाएं । संवाद

पिहोवा। सत्कार रसोई स्टॉल पर खाना बनाती महिलाएं । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed