फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Santosh Paswan became the state president and Anil Shastri became the vice president

Kurukshetra News: संतोष पासवान प्रदेश अध्यक्ष और अनिल शास्त्री बने उप प्रधान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 01:54 AM IST
विज्ञापन
Santosh Paswan became the state president and Anil Shastri became the vice president
कुरुक्षेत्र। पूर्वांचल समाज महासभा के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेते समाज के - फोटो : mathura
कुरुक्षेत्र। पूर्वांचल समाज महासभा हरियाणा का प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन रविवार को द्रोणाचार्य स्टेडियम के समीप पंचायत भवन में आयोजित किया गया। प्रदेशाध्यक्ष संतोष पासवान की अध्यक्षता में हुए इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 500 कार्यकर्ता शामिल हुए। इसमें भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष साहिल सुधा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की और पूर्वांचल समाज के गठन पर नव नियुक्त पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को बधाई दी।
विज्ञापन

सर्वसम्मति से संतोष पासवान को प्रदेश प्रधान, अनिल शास्त्री को उप प्रधान, राजीव राय को महासचिव, श्याम भगत को सहसचिव, देवेंद्र यादव को कोषाध्यक्ष, लाल बहादुर महतो और सुनील शर्मा को सदस्य चुना गया। मुख्यातिथि साहिल सुधा ने कहा कि पूर्वांचल समाज के लोगों ने अपनी मेहनत के बल पर एक अलग पहचान बनाई है। संतोष पासवान ने पूर्वांचल समाज को एकजुट होने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल समाज हरियाणा का एक प्रतिनिधिमंडल शीघ्र ही मुख्यमंत्री नायब सैनी से मिलेगा जिसमें समाज की कुरुक्षेत्र में धर्मशाला के लिए भूमि एवं आर्थिक सहयोग के अलावा समाज की अन्य मांगे रखी जाएंगी। सम्मेलन में 27 अक्तूबर को होने वाले छठ महोत्सव को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई। पासवान ने बताया कि दिसंबर माह में लगभग 10 हजार लोगों का सामाजिक महासम्मेलन भी आयोजित किया जायेगा जिसमें मुख्यमंत्री शिरकत करेंगे।

कुरुक्षेत्र। पूर्वांचल समाज महासभा के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेते समाज के

कुरुक्षेत्र। पूर्वांचल समाज महासभा के प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में हिस्सा लेते समाज के - फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed