फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Santi's dead body brought from Australia, got soil of the country

Kurukshetra News: ऑस्ट्रेलिया से लाया गया संटी का शव, नसीब हुई देश की मिट्टी

Tue, 25 Feb 2025 01:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 25 Feb 2025 01:52 AM IST
विज्ञापन
Santi's dead body brought from Australia, got soil of the country
पिहोवा। एक माह से अधिक समय पहले आॅस्ट्रेलिया में मौत होने के बाद आखिरकार संटी मेहरा का शव अपने गांव मुर्तजापुर टाली फार्म में पहुंच ही गया, जहां उसे अपनी मिट्टी नसीब हो पाई। बेहद गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

जैसे ही शव घर पहुंचा तो पूरे परिवार में मातम पसर गया। परिजनों ने पहले उसे बड़ी उम्मीदों के साथ कर्ज लेकर विदेश भेजा था और अब कर्ज लेकर ही शव मंगवाना पड़ा। मृतक के भाई बंटी ने बताया कि 2016 में उसका छोटा भाई संटी पुर्तगाल गया था। उसे वहां की नागरिकता मिल चुकी थी। कुछ समय में उसे रेड पासपोर्ट मिलने वाला था।
विज्ञापन

पुर्तगाल जाने के बाद संटी एक बार भी घर नहीं आया। 24 जनवरी को उसे अपने देश लौटना था। 21 जनवरी को वह परिवार के लोगों के लिए शॉपिंग करने के लिए ऑस्ट्रिया गया था। वहां वह फोन पर अपनी मां, भाभी और भतीजी से बात कर रहा था। बात करते-करते अचानक संटी के हाथ और पैर सुन्न हो गए। उसकी चीख निकली और फोन में आवाज आनी बंद हो गई। परिवार के लोगों ने उसके दोस्तों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद उन्होंने करीब 23 बार लगातार संटी को कॉल किया, लेकिन किसी ने कॉल नहीं उठाई। उन्होंने मैसेज भी भेजे, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार ने संटी के दोस्तों को उसे देखने के लिए भेजा। घटना के चार से पांच घंटे के बाद जब संटी के दोस्त कमरे पर पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। संटी के हाथ में उसका मोबाइल था। दोस्तों ने इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed