फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sant Shiromani Baba Sain Bhagat gave a new message to the society: Dhanda

संत शिरोमणि बाबा सैन भगत ने समाज को दिया नया संदेश : ढांडा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
Sant Shiromani Baba Sain Bhagat gave a new message to the society: Dhanda
कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में मुख्यअति​थि राज्य शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को सम्मानित करते सैन सभ
कुरुक्षेत्र। संत शिरोमणि बाबा सैन भगत ने समाज में भक्ति, समानता और नि:स्वार्थ सेवा की चेतना जगाई। उन्होंने जाति-पाति, कुरीतियों और पाखंड का विरोध किया और मानवतावादी दृष्टिकोण अपनाते हुए समाज को नया संदेश दिया। उन्होंने ईश्वर के प्रति सच्ची भक्ति को सर्वोच्च माना और संदेश दिया कि ईश्वर की दृष्टि में सभी समान हैं। प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि प्रेम ही सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कर्म करने का संदेश देते हुए अपना पूरा जीवन ईश्वर की भक्ति और मानव सेवा में समर्पित किया। वह रविवार को जिले की अखिल भारतीय बाबा सैन सभा व (ठाकुर) धर्मशाला के 47वें स्थापना दिवस समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

सैन सभा की मांग पर धर्मशाला को 11 लाख रुपये सहयोग देने की घोषणा की है, इसके साथ ही धर्मशाला में बनाई जाने वाली लाइब्रेरी में भी पूरा सहयोग करने का आश्वासन दिया है। सभा के प्रधान काला सिंह की ओर से धर्मशाला के लिए जगह दिलवाने की मांग पर भी समाज के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात करने की बात कही है। विशिष्ट अतिथि नीलोखेड़ी के विधायक भगवान दास कबीरपंथी ने सभा की मांग अपने हलके में किसी भी गांव में सहयोग देने की की हामी भरी है। अखिल भारतीय बाबा सैन सभा के प्रधान काला सिंह रायसन ने सभा की वर्षभर की उपलब्धियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

इस अवसर पर सुभाष सुधा, सुनील इंजीनियर, देवी दयाल, नरेंद्र सैन, राजू सैन ज्योतिसर, नसीब सैन, सुखदेव हरियापुर, शिश पाल भटेड़ी, रमेश कुमार करोड़ा, कृष्ण खेड़ी, महेंद्र पाल रायसन व रविंद्र कटारिया आदि मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि राज्य शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को सम्मानित करते सैन सभ

कुरुक्षेत्र। कार्यक्रम में मुख्यअतिथि राज्य शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को सम्मानित करते सैन सभ

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed