फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanskrit is the oldest language in the world, Kurukshetra

संस्कृत विश्व की सबसे प्राचीन भाषा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit is the oldest language in the world, Kurukshetra
जयराम विद्यापीठ के संस्कृत संभाषण शिविर में हिस्सा लेते विद्यार्थी। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री जयराम विद्यापीठ में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हरियाणा संस्कृत अकादमी की ओर से संस्कृत संभाषण शिविर का आयोजन किया गया है। इसमें प्राचार्य पंडित रणबीर भारद्वाज ने कहा कि संस्कृत मानव सभ्यता के प्राचीन इतिहास से जुड़ी विश्व की प्राचीन भाषा है। यह आधुनिक भाषा के रूप में सर्वथा सार्थक है।
उन्होंने कहा कि जिस प्रकार देवता अमर हैं, उसी प्रकार संस्कृत भाषा भी अपने विशाल साहित्य, लोकहित की भावना, विभिन्न प्रयासों और उपसर्गों के माध्यम से नवीन-नवीन शब्दों के निर्माण की क्षमता आदि से अमर है। आधुनिक विद्वानों के अनुसार संस्कृत भाषा का अखंड प्रवाह पांच सहस्र वर्षों से बहता चला आ रहा है। आज भी सभी क्षेत्रों में इस भाषा के द्वारा ग्रंथ निर्माण की क्षीण धारा अविच्छिन्न रूप से बह रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा को लोकप्रिय एवं हर व्यक्ति के जीवन की आवश्यकता बनानी चाहिए। तभी लोग संस्कृत के प्रति अपना उत्साह दिखाएंगे। आज के भौतिकवादी युग में संस्कृत भाषा को सबसे विषम परिस्थितियों का सामना करना पड़ रहा है, मगर हमेशा ही आम लोगों के प्रोत्साहन एवं विश्वास के कारण यह समृद्ध भाषा रही है। इस अवसर पर प्राध्यापक आचार्य पंडित राजेश प्रसाद, संजय कुमार ने भी विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed