फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   sannhit sarowar will be repaired soon

22 साल में पहली बार होगी सन्निहित सरोवर के बरामदे की मरम्मत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Mar 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
sannhit sarowar will be repaired soon
महाभारत कालीन सन्निहित सरोवर स्थित बरामदे की 22 साल में पहली बार मरम्मत की जाएगी। अगले दो या तीन दिनों में इसका कार्य शुरू हो जाएगा। इससे पहले कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड (केबीडी) द्वारा बरामदे के चारों ओर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं, जिन पर पत्थर गिरने की संभावना जताते हुए दूरी बनाकर खुद का बचाव करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

रविवार रात्रि बरामदे के नीचे सो रहे 67 वर्षीय एक साधु के ऊपर छज्जे पर लगे 10-10 किलो के कई पत्थर टूट कर गिर गए थे। जिससे गंभीर चोटें आई। पुरोहितों ने अस्पताल ले जाकर साधु का उपचार कराया और केडीबी अधिकारियों पर लापरवाही के आरोप लगाए। ‘अमर उजाला’ की ओर से प्रकाशित की गई इस खबर पर अब अधिकारियों ने संज्ञान लिया है।
विज्ञापन

सूर्य व ध्रुव मंदिर के पुजारी राजीव शर्मा अच्चु ने कहा कि 1999 में बने इस बरामदे के करीब 10 साल पहले पत्थर गिरना शुरू हो गए थे। अब तक कई साधु, पर्यटक व पुरोहित इससे चोटिल हो चुके हैं। केडीबी अधिकारियों को इस संबंध में शिकायत दी, लेकिन कोई संज्ञान नहीं लिया गया। वहीं बुधवार सुबह से ही सन्निहित सरोवर पर अधिकारियों को आना जाना लगा रहा। शाम को भी अधिकारी आए और टूटे पत्थरों का माप लेकर गए हैं। पुरोहित अमन ने कहा कि कई साल से वे खतरे के साए में पूजा पाठ कर रहे थे। रोजाना रात्रि करीब 100 साधु इस बरामदे के नीचे सोते हैं, वहीं खास मौके पर हजारों श्रद्धालु भी यहां पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पत्थरों की कराई जाएगी मरम्मत: सीईओ
केडीबी सीईओ अभिनव मेहता ने कहा कि उन्होंने मौके पर कनिष्ठ अभियंता को भेजकर जांच करवाई। जो पत्थर गिर चुके या जो गिरने की कगार पर हैं उन सभी की मरम्मत की जाएगी। फिलहाल चेतावनी बोर्ड लगा दिए है। अगले दो या तीन दिनों में मरम्मत का काम शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed