फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanjhi Mata is deeply embedded in Haryanvi folk songs.

Kurukshetra News: हरियाणवी लोकगीतों में रची-बसी हैं सांझी माता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Sanjhi Mata is deeply embedded in Haryanvi folk songs.
कुरुक्षेत्र। हैरिटेज विलेज में प्रस्तुत ​की गई सांझी। स्वंय
कुरुक्षेत्र। विरासत हेरिटेज विलेज में सांझी उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, जिसमें सांझी के विविध स्वरूप देखने को मिल रहे हैं। सांझी लोकजीवन में बालिकाओं द्वारा बनाई जाने वाली एक ऐसी प्रतिमूर्ति है जिसे लोक में देवी की संज्ञा भी दी गई है। सांझी सबकी साजली देवी के रूप में लोक कलात्मक अभिव्यक्ति है। अनादि काल से गांव में कुंवारी कन्याएं सांझी बनाती आ रही हैं। सांझी की हर रोज घर में बालिकाओं द्वारा पूजा की जाती है और गीत गाकर उसकी अराधना भी की जाती है। सांयकालीन हर रोज बालकाएं पहले सांझी की पूजा करती हैं और उसके बाद खाना खाती हैं।
विज्ञापन

सांझी उत्सव के संयोजक अभिनव पूनिया ने बताया कि लोकगीतों में सांझी रची एवं बसी हुई है। बालिकाएं सांझी को सुबह खाना खिलाने से पहले जगाते हुए यह गीत गाती हैं- जाग सांझी जाग.. तेरै मात्थै लाग्या भाग.. बालिकाएं जब सांझी माई को खाना खिलाती हैं तो यह गीत गाती हैं- जीम ले हे जीम ले, सांझी माई जीम ले।
विज्ञापन


सांझी माई इस सवाल के जवाब में उत्तर देती है, लाड्डू जीमूंगी पेड़ा जीमूंगी, अमृत की चलू भराऊंगी। जीम ले हे जीम ले, सांझी माई जीम ले। बालिकाएं गीत गाती हुई वस्त्र, आभूषण पहनने के संबंध में सांझी माई से पूछती हैं, के ओढ़ेगी के पहरेगी, क्याहेंं की मांग भरवावैगी। इस सवाल के जवाब में सांझी गीत के माध्यम से ही उत्तर देती है, शालू ओढूंगी दामण पहरूंगी, रोला की मांग भरवाऊंगी। अभिनव पूनिया ने बताया कि सांझी को जीमाने के पश्चात बालिकाएं एवं महिलाएं मिलकर सांझी का आरता एवं आरती गाती हैं, आरता हे आरता, सांझी माई आरता।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांझी के विषय में कहा जाता है कि यह नवरात्रों में अपने ससुराल जाती है। इसके ससुराल जाने के पश्चात गांव के बाग सूख जाते हैं और इसका भाई इसको लेने के लिए जाता है। वास्तव में सांझी भाई-बहन के प्रेम का भी द्योत्तक है।

कुरुक्षेत्र। हैरिटेज विलेज में प्रस्तुत की गई सांझी। स्वंय

कुरुक्षेत्र। हैरिटेज विलेज में प्रस्तुत की गई सांझी। स्वंय

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed