{"_id":"6ad3d2dd34dcb4c8c4018bfc","slug":"sanjhi-dandiya-festival-in-kurukshetra-mothers-gave-cultural-performances-kurukshetra-news-c-45-1-kur1010-162882-2026-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सांझी-डांडिया उत्सव, माताओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: कुरुक्षेत्र में सांझी-डांडिया उत्सव, माताओं ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रेलवे रोड स्थित श्रीमद्भगवद्गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सांझी व डांडिया उत्सव पारंपरिक उत्साह के साथ मनाया गया। विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए सांझी के चित्र कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहे। विद्यार्थियों की माताओं ने डांडिया नृत्य की प्रस्तुतियां देकर उत्सव में रंग भर दिए।
कार्यक्रम का समापन सांझी पूजन और आरती के साथ हुआ। विद्यालय के प्राचार्य अनिल मदान ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपराएं हमारी पहचान हैं। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी विरासत से जोड़ने में सहायक होते हैं। ये आपसी प्रेम, सहयोग और संस्कारों को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम संयोजिका डॉ. गीता शर्मा ने बताया कि सांझी और डांडिया जैसे उत्सव पारंपरिक रीति-रिवाजों को जीवंत बनाए रखते हैं।
मुख्य वक्ता के विचार
मुख्य वक्ता डॉ. रीटा, जो स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ एडवांस्ड स्टडीज इन टीचर एजुकेशन में सहायक प्रोफेसर हैं, उन्होंने सांझी को हरियाणा की लोक संस्कृति का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि डांडिया शक्ति की उपासना और बुराइयों पर विजय का संदेश देता है। डॉ. रीटा ने माताओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने और नारी सम्मान का महत्व समझाया। उन्होंने जीजाबाई, सावित्रीबाई फुले और महात्मा गांधी की माता के उदाहरण भी दिए।