फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanjhi competition will be organized to save folk art Sanjhi

Kurukshetra News: लोककला सांझी को बचाने के लिए कराई जाएगी सांझी प्रतियोगिता

Fri, 12 Sep 2025 02:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Fri, 12 Sep 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
Sanjhi competition will be organized to save folk art Sanjhi
कुरुक्षेत्र। सांझी का प्रतिकात्मक दृश्य। स्वयं - फोटो : विद्यालय
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लोककला सांझी को बचाने के लिए विरासत हेरिटेज विलेज व एसोसिएशन ऑफ हरियाणवी इन ऑस्ट्रेलिया की ओर से पांचवां सांझी उत्सव प्रतियोगिता का आयोजन 21 से किया जा रहा है। प्रतियोगिता में उत्तर भारत से जहां भी सांझी बनाई जाती है किसी भी राज्य की महिला भाग ले सकती हैं। यह जानकारी विरासत सांझी उत्सव के निदेशक अभिनव पूनिया ने दी।
उन्होंने बताया कि विरासत सांझी उत्सव-2025 प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए एक लाख 71 हजार 800 रुपये के पुरस्कार निर्धारित किए गए हैं। विरासत एएचए सांझी उत्सव-2025 में प्रथम पुरस्कार 51 हजार, दूसरा 31 हजार, तीसरा 21 हजार, चौथा 11 हजार के चार पुरस्कार, पांचवां 5100 रुपये के तीन पुरस्कार, छठा पुरस्कार 3100 रुपये के पांच पुरस्कार, सातवां 2100 रुपये के पांच पुरस्कार जबकि आठवां 1100 रुपये के पांच पुरस्कार रखे गए हैं।
विज्ञापन

अभिनव पूनिया ने बताया कि वर्ष 2021 में सांझी प्रतियोगिता में 100 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया था। वहीं वर्ष 2022 में 120 महिलाओं, वर्ष 2023 में 150 महिलाओं व वर्ष 2024 में 150 से भी अधिक महिलाओं ने सांझी प्रतियोगिता में भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में चौथे सांझी उत्सव प्रतियोगिता में विश्व की सबसे बड़ी सांझी भी विरासत हेरिटेज विलेज में बनाई गई थी। सांझी उत्सव में भाग लेने वाली सभी महिलाओं एवं कलाकारों को घर से सांझी बनाकर लानी होगी।

विरासत में प्रत्येक कलाकार को स्थान उपलब्ध करवाया जाएगा, जिस पर सांझी लगाई जाएगी। इसके बाद निर्णायक मंडल के सदस्य सांझी प्रतियोगिता का मूल्यांकन करेंगे और सभी विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed