{"_id":"6a7cd8c3c8ff8a13f40c273a","slug":"sanitation-workers-on-strike-city-buried-in-garbage-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-159407-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: हड़ताल पर सफाई कर्मी, शहर हुआ कूड़ा-कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: हड़ताल पर सफाई कर्मी, शहर हुआ कूड़ा-कूड़ा
Thu, 13 Aug 2026 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 13 Aug 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नगर परिषद कार्यालय के बाहर फैले कूड़ के पास से काम के लिए जाती महिलाएं व साथ में ख
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। नगर निकाय के सफाई कर्मियों की हड़ताल का असर अब शहर पर साफ दिखाई देने लगा है। रिहायशी कॉलोनी, बाजार हो या फिर मुख्य सड़कें, हर जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। यहां तक कि नगर परिषद के कार्यालय के मुख्य गेट के पास ही कचरे का ढेर लग चुका है। सफाई कर्मियों की हड़ताल चार दिन के लिए और बढ़ चुकी है। ऐसे में हालात और भी बिगड़ सकते हैं।
हालांकि अधिकारी एचकेआरएन कर्मियों व कुछ हड़ताल से दूरी बनाए कर्मियों के सहारे व्यवस्था दुरूस्त बनाए रखने के दावे कर रहे हैं जबकि अनेक क्षेत्र ऐसे हैं, जहां हड़ताल के चलते पिछले छह दिनों से झाड़ू तक नहीं लगी है। कहीं हाथ रेहड़ियां कूड़े के ढेरों के पास ही भरी खड़ी है, तो कहीं आसपास के लोग कूड़े को अब आग के हवाले करने लगे हैं। इनके पास से गुजरना भी मुश्किल भरा होने लगा है।
-- -
मुंह ढककर निकलते हैं लोग, बारिश होने पर बीमारी का खतरा
कचरे के ढेर बढ़ते जा रहे हैं तो वहीं यह सड़कों पर भी फैल रहा है। अनेक जगहों पर कचरे के ढेरों के पास से लोग मुंह ढककर निकलने को मजबूर है तो वहीं अनेक जगहों पर इस कचरे से नाले तक अट चुके हैं। नगर परिषद कार्यालय में भी कचरे के ढेर के पास से होकर ही जाना पड़ रहा है। मुख्य बाजार के दुकानदार सौरभ, सतनाम सिंह व राजीव ने कहा कि दिनभर पॉलिथीन उड़ते रहते हैं। सड़क पर कचरा फैलता ही जा रहा है। नालियां तक कचरे से भर चुकी है। बारिश हुई तो बीमारी फैलने की आशंका से इंकार नहीं किया जा सकता।
विज्ञापन
-- -- -
यहां-यहां फैला कचरा
शहर के मुख्य बाजार, शास्त्री बाजार, पालिका बाजार, झांसा रोड, पुराना बाईपास, लक्ष्णमण कॉलोनी, बीआर आंबेडकर चौक से बाजार रोड, रामचंद्र कॉलोनी, न्यू लक्षमण कॉलोनी, नरकातारी रोड सहित अन्य क्षेत्रों में भी जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं।
-- -- --
दूसरे गेट से कार्यालय पहुंच रहे अधिकारी
सफाई कर्मचारी पिछले छह दिनों से हड़ताल पर है और नप कार्यालय पर धरना दिए हुए हैं। मुख्य द्वार के घेराव के चलते अधिकारी भी दूसरे गेट से ही कार्यालय में पहुंचने को मजबूर हो रहे हैं। वहीं आम लोगों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बुधवार को भी कर्मचारी हड़ताल पर रहे और सुनील लोहाट के नेतृत्व में धरना देकर नारेबाजी करते रहे।
-- --
सरकार के स्तर का मामला : ईओ
नप ईओ राजेश कुमार ने कहा कि कर्मियों की हड़ताल का मामला सरकार के स्तर का है। 408 सफाई कर्मचारी है, जिनमें से कुछ हड़ताल से बाहर भी है। उनके साथ ही एचकेआरएन के कर्मचारियों के जरिए काम चलाया जा रहा है। जहां ज्यादा कचरा एकत्रित होता है, वहां से हटवा दिया जाता है। घर-घर से कचरा उठान संबंधित एजेंसी की ओर से लगातार कार्य किया जा रहा है।