फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitation workers demonstrate strength at the Mahapukar rally, announce strike on March 20-21

Kurukshetra News: सफाई कर्मचारियों ने महापुकार रैली में दिखाई ताकत, 20-21 मार्च को हड़ताल का किया एलान

Mon, 10 Nov 2025 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 10 Nov 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers demonstrate strength at the Mahapukar rally, announce strike on March 20-21
कुरुक्षेत्र। महापुकार रैली में पहुंचे कर्मचारी। संवाद
कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों के लिए विभिन्न विभागों, बोर्ड, निगम, पालिकाओं, परिषदों व विश्वविद्यालयों के सफाई कर्मचारियों ने रविवार को ताऊ देवीलाल पार्क में महापुकार रैली कर अपनी ताकत दिखाई। रैली में नगर पालिका कर्मचारी संघ प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री व ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा सीटू के राज्य प्रधान बसाउ राम ने एलान किया कि मांगों के लिए 20-21 मार्च को सभी कर्मचारी हड़ताल पर रहेंगे। 11 से 13 फरवरी के बीच सभी विधायकों को मांगों के ज्ञापन सौंपे जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेशभर से पहुंचे कर्मचारियों ने पहले रैली की और फिर सीएम आवास के घेराव के लिए कूच किया, जिन्हें पुलिस ने बैरिकेडिंग कर रोक लिया। कर्मचारी 8 दिसंबर को विभिन्न मांगों पर मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए लिखित आश्वासन पर माने। कर्मचारियों के रुख को देख पुलिस और प्रशासन की ओर से कड़े बंदोबस्त किए गए।
विज्ञापन

प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार शास्त्री और प्रधान बसाउ राम ने कहा कि बजट सत्र के अगले दिन सभी जिला मुख्यालय पर आक्रोश प्रदर्शन किए जाएंगे। रैली में अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा, सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के उप महासचिव संदीप सांगवान, पूर्व महासचिव सतीश सेठी, सीटू हरियाणा के महासचिव जय भगवान, उपाध्यक्ष सुरेंद्र मलिक आदि नेता पहुंचे और कर्मचारियों में जोश भरा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारी नेता सुनील चिंडालिया व विनोद कुमार ने कहा कि 1 मार्च से 15 मार्च तक सफाई कामगार शोषण मुक्ती यात्रा निकाली जाएगी।
रैली में ये रहीं मुख्य मांगें

- सीवर व सफाई के कार्य में ठेका, मानदेय, दिहाड़ी व पार्ट टाइम आदि प्रथाओं को बंद किया जाए और सभी कर्मियों को बिना शर्त पक्का किया जाए। 400 की आबादी के अनुपात में सफाई व सीवर कर्मचारियों के पद सृजित किए जाएं व नियमित भर्ती की जाए।

- सफाई कर्मचारियों का पुनर्वास किया जाए। 100-100 वर्ग गज के प्लॉट मकान बनाने के लिए ग्रांट दी जाए या तीन बीएचके के फ्लैट सभी सुविधाओं सहित दिए जाएं।

- सभी पक्के-कच्चे-दिहाड़ी दार ठेका सफाई कर्मचारियों का कम से कम 50 लाख रुपये का बीमा करवाया जाए।

- मौत होने पर 30 लाख रुपये का आर्थिक लाभ सरकार, विभाग या मालिक की ओर से अलग से दिया जाए व परिवार के एक सदस्य को नियमित नौकरी देने का बिना शर्त प्रावधान किया जाए।
- सफाई के काम को अति संवेदनशील एवं आवश्यक मानते हुए सफाई कर्मचारियों को तृतीय श्रेणी के कर्मचारी के समान वेतनमान दिया जाए।

- साप्ताहिक, त्योहारी अवकाश व राष्ट्रीय अवकाश और सफाई अभियान में अतिरिक्त कार्य करने की प्रतिपूर्ति के लिए वर्ष में एक महीने का अतिरिक्त वेतन दिया जाए।

- गरीबी रेखा में मिलने वाली सभी सुविधाओं का लाभ सफाई कर्मियों को भी दिया जाए।
- केंद्रीय विद्यालयों व सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में सफाई कर्मचारियों के बच्चों को विशेष छूट दी जाए।

- 24 अक्तूबर 2024 को मुख्यमंत्री की ओर से 26 हजार व 27 हजार रुपये वेतन देने की घोषणा को एरियर सहित लागू किया जाए।

- प्राइवेट, सरकारी, अर्द्ध सरकारी, निगम, बोर्ड, पालिका, परिषद, पंचायत, यूनिवर्सिटी व अन्य स्थान पर सफाई व सीवर का काम करने वाले सफाई कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 26000 रुपये सालाना पांच प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ घोषित किया जाए।


- नौकरी से निकाले गए विभिन्न विभागों, गांव और गुरुग्राम के 3480 मानेसर व सोनीपत के 900 सफाई कर्मचारियों को बहाल किया जाए।
- गुरुग्राम के 26 सफाई कर्मचारी नेताओं को टर्मिनेशन की तिथि से वेतन सहित बहाल किया जाए।

कुरुक्षेत्र। महापुकार रैली में पहुंचे कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। महापुकार रैली में पहुंचे कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। महापुकार रैली में पहुंचे कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। महापुकार रैली में पहुंचे कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। महापुकार रैली में पहुंचे कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। महापुकार रैली में पहुंचे कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। महापुकार रैली में पहुंचे कर्मचारी। संवाद

कुरुक्षेत्र। महापुकार रैली में पहुंचे कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed