{"_id":"6663a1742b70a12b650b81f6","slug":"sanitation-workers-accused-councilors-husband-of-misbehavior-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-119230-2024-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: सफाई कर्मचारियों ने पार्षद के पति पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: सफाई कर्मचारियों ने पार्षद के पति पर लगाया दुर्व्यवहार का आरोप
Sat, 08 Jun 2024 05:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 08 Jun 2024 05:40 AM IST
विज्ञापन
पिहोवा। नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को एक महिला पार्षद के पति पर दुर्व्यवहार और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है । इस दौरान कर्मचारियों ने कार्यालय परिसर में नारेबाजी कर रोष जताया और कार्रवाई की मांग को लेकर धरना दिया।
सफाई दरोगा ईशम सिंह ने बताया कि उनके कुछ सफाई कर्मचारियों की दिन-रात की ड्यूटी लोकसभा चुनाव में लगी हुई थी। चुनाव के बाद उन्होंने कर्मचारियों को दो दिन का आराम दे दिया था। उनका आरोप है कि इस दौरान वार्ड नंबर पांच की महिला पार्षद के पति ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। उन्होंने कहा कि उन्हें किसी की ड्यूटी से कोई मतलब नहीं है। वह अपने वार्ड में सफाई चाहते हैं। उन्होंने पार्षद पति के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। कर्मचारियों ने स्थानीय प्रशासन को भी मामले से अवगत करवाया है । इस बारे में पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि वे वार्ड में पिछले कई दिनों से सफ़ाई व्यवस्था ठीक न होने की शिकायत लेकर नगरपालिका कार्यालय गए थे। उन पर कर्मचारियों की ओर से लगाए गए आरोप निराधार है ।