फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sanitation system collapsed due to workers' strike

Kurukshetra News: कर्मियों की हड़ताल से चरमराई सफाई व्यवस्था

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
Sanitation system collapsed due to workers' strike
नगर परिषद सफाई कर्मी दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे, जिससे धर्मनगरी की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कर्मचारियों ने शुक्रवार को भी दिनभर नगर परिषद का मुख्य गेट घेरे रखा। वहीं वीआईपी कोठियों पर कार्यरत कर्मियों ने भी काम छोड़ दिया है। हड़ताल पर उतरे कर्मियों ने दिनभर नारेबाजी की। साथ ही शनिवार को प्रदेश सरकार का पुतला फूंकने का एलान किया। इसके बाद सोमवार से नप कार्यालय के सभी कक्षों में तालाबंदी का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अब नगर परिषद के सामने शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर चुनौती खड़ी हो गई है। हड़ताल के कारण शुक्रवार को जगह-जगह लगे कचरे के ढेरों से लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। धर्मनगरी में बाजारों से लेकर गलियों तक गंदगी पसरी रही। वहीं नालियों में पानी भरने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। इस दौरान शहर में कई जगहों पर निजी कंपनी के कर्मी सफाई व्यवस्था को बनाए रखने के लिए जद्दोजहद करते नजर आए। दूसरी ओर नगर पालिका कर्मचारी संघ के आह्वान पर हड़ताल पर उतरे कर्मियों ने ऐलान किया कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। इस मौके पर सागर कुमार, सुनील कुमार, विक्रम सिंह, राजेंद्र सिंह, मीरा देवी, सुमन, रामधारी, जुम्मन सिंह, सुरेंद्र कुमार, विकास, सुरेश कुमार, जसबीर सिंह के साथ-साथ सैकड़ों महिला और पुरुष कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन





शहर के इन जगहों पर लगे कचरे के ढेर से परेशानी
सफाई कर्मियों की हड़ताल से शहर में शास्त्री मार्केट, दर्रा खेड़ा, गऊशाला बाजार सहित कई अन्य जगहों पर कूड़े के ढेर लगे रहे, जिससे वहां से निकलने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसके अलावा बाजारों में कई जगहों पर नालियों में पानी भर गया, जो कि ओवरफ्लो होकर सड़कों पर आ गया और वहां से गुजरने वाले लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



वीआईपी कोठियों पर भी कर्मियों ने छोड़ा काम
मांगों को लेकर जहां नगर परिषद के सफाई कर्मी हड़ताल पर रहे, वहीं वीआईपी कोठियों में काम कर रहे सफाई कर्मियों ने भी इस हड़ताल का समर्थन किया और इसमें शामिल होकर नारेबाजी की। वहीं संघ के प्रधान सुभाष गुंसर का कहना है कि ये कर्मी अब पूरी हड़ताल के दौरान वीआईपी कोठियों पर काम के लिए नहीं जाएंगे।






मांगे न मानने तक हड़ताल रहेगी जारी : गुंस्सर
नगरपालिका कर्मचारी संघ के प्रधान सुभाष गुंस्सर का कहना है कि जब तक सफाई कर्मियों की मांगे नहीं मान ली जाती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। पहले भी कई बार सरकार की ओर से खाली आश्वासन दिए गए, लेकिन इस बार मांगों के पूरा होने पर ही हड़ताल खत्म होगी। इस बार कर्मचारियों में भारी गुस्सा है, जिसके चलते इस बार अस्थायी और स्थायी कर्मचारी एकजुट होकर हड़ताल में शामिल हैं। इसके अलावा रोहतक में होने वाली चार फरवरी को आक्रोश रैली में भी नगरपालिका के सैकड़ों कर्मचारी हिस्सा लेंगे।



सफाई कर्मियों की ये हैं मांगे
-बढ़ी हुई पे का एरियर व एलटीसी
-पुरानी पेंशन को बहाल किया जाए
-कौशल रोजगार निगम भंग किया जाए
-खाली पदों पर पक्की भर्ती की जाए
-आरक्षित वर्ग के बैकलॉग को पूरा करना
-हरियाणा का अलग वेतन आयोग गठित करना
-सरकारी विभागों में निजीकरण बंद करना
-कच्चे कर्मचारियों को नियमित करना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed