{"_id":"68d9963349304388630bbee6","slug":"sangwan-volleyball-academy-included-in-the-best-sports-list-in-khel-mahakumbh-kurukshetra-news-c-45-1-kur1008-142930-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: खेल महाकुंभ में सांगवान वॉलीबॉल अकादमी को सर्वश्रेष्ठ खेल सूची में किया शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: खेल महाकुंभ में सांगवान वॉलीबॉल अकादमी को सर्वश्रेष्ठ खेल सूची में किया शामिल
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सांगवान वॉलीबाल अकादमी के प्रशिक्षक अनिल कुमार खिलाडियों के साथ प्रशंसा पत्र दिखात
बाबैन। ताऊ देवीलाल खेल स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ में सांगवान वॉलीबाॅल अकादमी को सर्वश्रेष्ठ खेल सूची में शामिल किया गया। खेल अकादमी के प्रशिक्षक अनिल कुमार को खेल के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य करने पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की ओर से प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रशिक्षक अनिल कुमार का संघौर गांव में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
प्रशिक्षक अनिल कुमार ने बताया कि पिछले कई दशकों से संघौर में वॉलीबाॅल अकादमी युवाओं को प्रशिक्षण दे रही है जिसकी बदौलत युवाओं को खेल कोटे से सरकारी नौकरियों में पूरी भागीदारी मिल रही है। अकादमी में सैकड़ों खिलाड़ी नशे से दूरी बना प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले दिनों ही सांगवान वॉलीबाॅल अकादमी को सरकारी खेल अकादमी में शामिल किया गया जिसके चलते खेल विभाग की ओर से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ प्राप्त हो रहा है। युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा नशे जैसे बुराई को त्याग कर ज्यादा से ज्यादा खेलों की ओर अग्रसर हों।
विज्ञापन
सरपंच राकेश कुमार ने कहा कि सांगवान वॉलीबाॅल अकादमी को सर्वश्रेष्ठ खेल सूची में शामिल करना हमारे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। सांगवान वॉलीबाॅल अकादमी को सर्वश्रेष्ठ खेल सूची में शामिल किए जाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेलों का अपना महत्व होता है।