{"_id":"67993e10957bb603a3000aee","slug":"sangrur-sp-navreet-singh-welcomed-in-the-village-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-130630-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: संगरूर के एसपी नवरीत सिंह का गांव में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: संगरूर के एसपी नवरीत सिंह का गांव में स्वागत
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/ बाबैन। पंजाब में संगरूर के एसपी (ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) को गणतंत्र दिवस के मौके पर पुलिस मेडल से सम्मानित किया गया। इससे उनके गांव के लोगों में खुशी की लहर है। उनके अपने पैत्रक गांव लखमड़ी पहुंचने पर लोगों ने भव्य स्वागत किया और मिठाई बांटी।
नवरीत सिंह ने गांव के श्री गुरुद्वारा साहिब में शीश नवाया और अरदास की। ईमानदारी व निष्ठा से पंजाब पुलिस में अपनी सेवाएं देने व ड्यूटी के दौरान अपना कर्तव्य पूरी लगन से निभाने पर पंजाब सरकार द्वारा उन्हें मुख्यमंत्री पुलिस मेडल के लिए चुना गया था।
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उन्हें गणतंत्र दिवस 26 जनवरी पर उन्हें मुख्यमंत्री पुलिस मेडल देकर सम्मानित किया। इससे पूर्व भी डीजीपी पंजाब द्वारा नवरीत सिंह विर्क को चार बार डीआईजी डिस्क (मेडल) देकर सम्मानित किया जा चुका है। 1991-92 में कॉलेज स्तर की राष्ट्रीय एथलेटिक्स खेलों में लगातार तीन बार गोल्ड मेडल जीतने से प्रभावित होकर सीआरपीएफ के तत्कालीन डीजीपी केपीएस गिल ने उन्हें सीआरपीएफ में सीधे एएसआई के पद पर नियुक्ति दी थी।