फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sandeep Garg has four times more money than CM

Kurukshetra News: संदीप गर्ग के पास सीएम के मुकाबले चार गुना ज्यादा धन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Garg has four times more money than CM
कुरुक्षेत्र। पिहोवा विधानसभा (विस) क्षेत्र से भाजपा व जजपा के प्रत्याशी धन संपदा के कुबेर हैं। नामांकन पत्र के मुताबिक उनके पास करोड़ों रुपये की जायदाद है। उधर, लाडवा विधानसभा क्षेत्र से पूर्व भाजपाई एवं निर्दलीय प्रत्याशी संदीप गर्ग की संपत्ति सीएम नायब सैनी (करीब 4.79 करोड़) के मुकाबले चार गुना से भी ज्यादा है।
विज्ञापन

लाडवा विस क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे संदीप गर्ग ने बैंगलोर विश्वविद्यालय से साल 1991 में औद्योगिक इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की है। नामांकन पत्र में उन्होंने अपनी चल संपत्ति 18 करोड़ 75 लाख 70,011 रुपये और अचल संपत्ति 13 करोड़ 49 लाख 36,200 रुपये दिखाई है। कवरिंग प्रत्याशी उनकी पत्नी शिल्पी गर्ग के पास भी काफी दौलत है। उनके नाम पर एक करोड़ 75 लाख 52,111 की चल और नौ करोड़ 31 लाख, 40,500 रुपये की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन

उधर, पिहोवा विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी जय भगवान शर्मा डीडी ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से साल 1983 में बीए की डिग्री हासिल की है। उनके पास तीन करोड़ 66 लाख 85,631 रुपये की चल और 16.20 करोड़ की अचल संपत्ति है। अभी उनके कवरिंग प्रत्याशी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जजपा प्रत्याशी भी करोड़पति
पिहोवा विस क्षेत्र से जजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं सुखविंद्र कौर भी करोड़पति है। उनके कवरिंग प्रत्याशी पति रणधीर सिंह के पास भी करोड़ों रुपये की जायदाद है। उन्होंने साल 2012 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से राजनीति शास्त्र में पीएचडी की है। उनके पास एक करोड़ 94 लाख नौ हजार 267 चल और छह करोड़ 10 लाख 86,517 की अचल धन संपदा है। उनके कवरिंग प्रत्याशी के पास 54 लाख 26,883 की चल और चार करोड़ 30 लाख 98,758 रुपये की अचल जायदाद है।


सुभाष कलसाना के नाम नहीं कोई जायदाद
शाहाबाद विस क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सुभाष चंद के नाम पर कोई अचल संपत्ति नहीं है। उनके नाम पर कुल 10 लाख 27 हजार 273 रुपये की चल संपत्ति है। उनको कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से साल 2010 में एमएससी की डिग्री मिली है। उनकी कवरिंग प्रत्याशी के पास सात लाख 94,501 की चल संपत्ति है, जबकि 15 लाख रुपये की जायदाद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed