फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Salary Determination of JBT Teachers

Kurukshetra News: जेबीटी शिक्षकों का किया जाए वेतन निर्धारण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 01:26 AM IST
विज्ञापन
Salary Determination of JBT Teachers
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बाबैन। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ बाबैन ने शुक्रवार को खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद को शिक्षकों की विभिन्न मांगों के लिए मांग पत्र सौंपा। संघ सदस्यों ने ज्ञान चंद को बाबैन खंड का चार्ज संभालने पर बधाई दी।
खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान चंद ने शिक्षकों की मांगों को गंभीरता से सुना और आश्वासन दिया कि इन मांगों को शीघ्रता से संबंधित उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा और यथासंभव समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागीय आदेश के अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। शिक्षकों ने मांग रखी कि 2017 बैच के जेबीटी शिक्षकों का वेतन निर्धारण किया जाए और जिन शिक्षकों का वेतन निर्धारण हो चुका है, उनके लिए बजट की व्यवस्था की जाए। मिड-डे-मील योजना के अंतर्गत आटे की आपूर्ति जुलाई माह से 15-15 दिन के अंतराल पर सुनिश्चित की जाए, ताकि बच्चों को पोषण युक्त भोजन समय पर मिल सके। शिक्षकों के लंबित लाभों का समय पर भुगतान सुनिश्चित किया जाए, जिनमें मेडिकल बिल, जीपीएफ, एलटीसी, एसीपी आदि शामिल हैं। उनकी मांग है कि गर्मी की छुट्टियों के दौरान एफएलएन (फाउंडेशन लिटरेसी एंड न्यूमेरेसी) सेमीनार का आयोजन न किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed