फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sakshi became a mother for the fifth time in Pipli's miniature zoo, gave birth to three cubs

Kurukshetra News: पिपली के लघु चिड़ियाघर में साक्षी पांचवीं बार बनी मां, तीन शावकों को दिया जन्म

Sat, 08 Apr 2023 01:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 08 Apr 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sakshi became a mother for the fifth time in Pipli's miniature zoo, gave birth to three cubs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




कुरुक्षेत्र। पिपली के लघु चिड़िया घर में शेरनी साक्षी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। 11 साल की साक्षी पांचवीं बार मां बनी है। फिलहाल शेरनी और शावक दोनों ही स्वास्थ्य हैं। पशु चिकित्सकों की सलाह के अनुसार उन्हें भोजन दिया जा रहा है। चिड़ियाघर के अधिकारी भी शेरनी और शावक पर सीसीटीवी से नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि पिछली बार साक्षी के तीन शावकों में से एक की मौत हो गई थी। पिछले महीने जन्मे शावक अब एक महीने के हो चुके हैं। मां का दूध पीने के साथ ही अब वे उसकी नकल करने की कोशिश करते हैं।

साक्षी ने पहली बार दो दिसंबर 2016 को दो और पांच मई 2017 को तीन शावकों को जन्म दिया था, मगर इन सब शावकों की मौत हो गई थी। तीसरी बार जून 2018 को साक्षी ने पांच शावकों को जन्म दिया था, जिनमें से दो की मौत 24 घंटे बाद हो गई थी। इसमें जीवित तीन शावक सुधा, गीता व अर्जुन को अमेरिका से दूध मंगा कर पाला गया। फिलहाल तीनों शावक रोहतक के चिड़ियाघर में हैं। 17 मई 2020 को साक्षी ने तीन शावकों को जन्म दिया था, जिसमें एक शावक की कमजोरी के कारण 48 घंटे के अंदर ही मौत हो गई थी। अब पांचवी बार साक्षी ने तीन शावकों को जन्म दिया है। अभी शावकों का कोई नामकरण नहीं किया गया है। पर्यटकों को भी उनके बाड़े के पास जाने की इजाजत नहीं है। साक्षी को भोजन भी एक कर्मी द्वारा ही दिया जा रहा है। वहीं सुरक्षा के लिहाज से शावकों के पिता गीत को परिवार से अलग दूसरे बाड़े में रखा गया है। साक्षी के गर्भवती होने केे बाद ही गीत को उससे अलग कर दिया गया था।
विज्ञापन




अभी तक साक्षी ने 16 शावकों को जन्म दिया है, जिनमें से आठ शावकों की मौत उनके जन्म के कुछ समय बाद हो गई थी। इस बार अधिकारी कोई जोखिम नहीं लेना चाहते थे। अधिकारियों की यह मुहिम रंग भी लाई है। साथी और उसके तीनों शावक सेहतमंद और स्वस्थ है। हालांकि शावक अपनी मां पर ही निर्भर है। भोजन के नाम पर शावक मां का दूध ही पी रहे हैं। जन्म के बाद साक्षी और शावकों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी। हालांकि अभी भी समय-समय पर उनके स्वास्थ्य की जांच की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्षी से दो साल बड़ा गीत

साक्षी और शेर गीत को 2015 में गुजरात के जूनागढ़ से लाया गया था। गीत साक्षी से दो साल बड़ा है। गीत को परिवार से अलग रखा गया है। हालांकि उस पर भी अधिकारी नजर रख रहे हैं। शावकों के जन्म से चिड़ियाघर में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed