फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Saints do not belong to any one society but to the entire society: Kalyan

संत किसी एक समाज के नहीं सर्व समाज के होते हैं : कल्याण

Sun, 21 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Sun, 21 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Saints do not belong to any one society but to the entire society: Kalyan
कुरुक्षेत्र। जगत गुरु ब्रह्मानंद के बारे में अवगत करवाते हुए देवी मत्रीय आनंद। संवाद
कुरुक्षेत्र।जगत गुरु स्वामी ब्रह्मानंद जी की जयंती के उपलक्ष्य में शनिवार को गुरु ब्रह्मानंद वैदिक संग्रहालय में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, पूर्व राज्य मंत्री सुभाष सुधा ने मुख्य तौर पर शिरकत की जबकि सैंकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने यहां गुरु चरणों में माथा टेका। इस अवसर पर विधानसभा स्पीकर हरविंद्र कल्याण ने संतों की शिक्षाओं पर चलने का आह्वान किया और कहा कि संत किसी एक समाज के नहीं होते, वे सर्व समाज के होते हैं। इनके दिखाए मार्ग पर चलकर हम बेहतर समाज व देश का निर्माण करने में अहम योगदान दे सकते हैं। इस दौरान उन्होंने 23 दिसंबर को गांव चूहड़ माजरा जिला कैथल में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में शामिल होने का सभी को निमंत्रण दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ साध्वी मैत्रेयी आनंद ने गुरु ब्रह्मानंद वैदिक संग्रहालय में आयोजित हो रहे कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी दी तो वहीं अखिल भारतीय रोड़ महासभा के प्रधान बलकार सिंह सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी गुरुजी की शिक्षाओं को जीवन में धारण कर आगे बढ़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान हवन यज्ञ के साथ-साथ विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिससे पूरा माहौल अध्यात्मिक हो उठा। श्रद्वालु गुरूजी के भजनों पर झूमते रहे। इस मौके पर स्वामी संपूर्णानंद , जिला परिषद के वाइस चेयरमैन धर्मपाल चौधरी डीपीख्के डीबी पूर्व सदस्य डॉ. ऋषिपाल मथाना, जिला परिषद के पूर्व चेयरमैन गुरदयाल सुनेहड़ी, मायाराम चंद्रभानपुरा, , प्रदीप कलतगढ़िया, सुरजीत सुनेहड़ी सहित असंख्य श्रद्धालु शामिल हुए।
विज्ञापन

वैदिक संग्रहालय में स्थापित किया गया ब्रह्मानंद पचासा
साध्वी मैत्रेयी आनंद ने गुरु ब्रह्मानंद वैदिक संग्रहालय के बारे में विस्तार से जानकारी दी तो वहीं विधानसभा स्पपीकर हरविंद्र कल्याण के नेतृत्व में निर्माणधीन पांच मंजिला वैदिक संग्रहालय के चौथे मंजिल पर ब्रह्मानंद पचासा को स्थापित किया गया। इस दौरान गुरु ब्रह्मानंद के जयकारे गूंज उठे। साध्वी देवी मैत्रीय आनंद ने इस दौरान बताया कि यह पचासा ताम्र पत्रों पर लिखा गया है, जिसका वजन 35 किलोग्राम है। उन्होंने बताया कि गुरु पूर्णिमा से से पहले हर साल 40 दिन तक संग्रहालय में ब्रह्मानंद पचासा का पाठ किया जाता है। ब्रह्मानंद पचासा में 612 पदों में शास्त्रों व उपनिषद का ज्ञान दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। जगत गुरु ब्रह्मानंद के बारे में अवगत करवाते हुए देवी मत्रीय आनंद। संवाद

कुरुक्षेत्र। जगत गुरु ब्रह्मानंद के बारे में अवगत करवाते हुए देवी मत्रीय आनंद। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed