फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sagar got first place in 39 kg weight category of Wushu competition

Kurukshetra News: वुशु प्रतियोगिता के 39 किलोग्राम भार वर्ग में सागर ने पाया प्रथम स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Sagar got first place in 39 kg weight category of Wushu competition
कुरुक्षेत्र। द्रोणाचार्य स्टेडियम के समीप स्थित जूडो हॉल में दो दिवसीय 18वीं जिला स्तरीय वुशु प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ जिला वुशु संघ के अध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर ने किया। प्रतियोगिता में जिले के करीब 200 महिला एवं पुरुष खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन


जिला वुशु संघ के महासचिव संतोष पासवान ने बताया कि वुशु प्रतियोगिता के 39 किलो भार वर्ग में सागर ने स्वर्ण पदक हासिल किया और तीर्थ ने रजत, हरप्रीत व कंवर सिंह कांस्य पदक प्राप्त किया। 42 किलो भार वर्ग में आदित्य ने स्वर्ण पदक हासिल किया और मयंक ने रजत व प्रिंस ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 45 किलो भार वर्ग में अर्पित ने स्वर्ण, अक्षित ने रजत और अरुण ने कांस्य पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में विजेता रहे खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तरीय वुशु प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्यातिथि धर्मवीर मिर्जापुर ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए जीवन में पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ खेलकूद भी जरूरी है। युवा पीढ़ी को नशे व अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रहने के लिए खेलकूद को ज्यादा से ज्यादा बढ़ावा देने की बात कही। खिलाड़ियों को खेलों के जरिए अपने और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेता खिलाड़ियों को फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला वुशु संघ के सदस्य लाल बहादुर महतो, दिलीप ठेकेदार, अमनदीप सिंह स्टीलमैन ऑफ इंडिया, आशीष मैहला, रवि कुमार सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed