फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Safari collided with culvert on National Highway, two killed, four injured

नेशनल हाईवे पर पुलिया से टकराई सफारी, दो की मौत, चार घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Safari collided with culvert on National Highway, two killed, four injured
अंबाला-दिल्ली हाईवे पर सुबह करीब साढ़े तीन बजे नन्हेड़ा टी प्वाइंट पर एक सफेद रंग की टाटा सफारी जोकि अंबाला कैंट से शाहाबाद आ रही थी। अचानक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई। जिसमें कुल छह युवक सवार थे। जिसमें दीपक शर्मा निवासी शाहाबाद निमित्त अरोड़ा निवासी कुरुक्षेत्र, हनी चीमा निवासी कुरुक्षेत्र, ड्राइवर गुरुदेव उर्फ गुड्डू वासी कुरुक्षेत्र, पारुल वासी कुरुक्षेत्र, शिव बंधू वसी शाहाबाद सवार थे।
विज्ञापन

दुर्घटना होने उपरांत सभी को अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां पर दीपक शर्मा और हनी सीमा को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया बाकी चारों को हीलिंग टच अस्पताल अंबाला शहर में उपचार के लिए दाखिल किया गया। एसएचओ पड़ाव देवेंद्र सिंह ने कहा कि गाड़ी का टायर फटने से हादसा हुआ है, जिसमें दो लोगों की मृत्यु हो चुकी है और बाकियों की हालत गंभीर है। सभी के घर पर सूचित कर दिया गया है। फिलहाल मामले में किसी के भी ब्यान दर्ज नहीं किए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed