फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sadhus and saints will take a royal bath at Yudhishthira Ghat, Kurukshetra

युधिष्ठिर घाट पर साधु-संत करेंगे शाही स्नान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 22 Oct 2022 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sadhus and saints will take a royal bath at Yudhishthira Ghat, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। सूर्यग्रहण का स्पर्श सायं चार बजकर 27 मिनट पर होगा और सायं पांच बजकर 39 मिनट सूर्यास्त पर मोक्ष का समय होगा। इस दौरान कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, ज्योतिसर तीर्थ और पिहोवा तीर्थ सहित अन्य सरोवरों में लगभग पांच लाख श्रद्धालु आस्था की डुबकी लगाएंगे। देश के कोने-कोने से साधु-संत शाही स्नान करेंगे। साधु-संतों के लिए युधिष्ठिर घाट पर शाही स्नान की व्यवस्था की गई है। यह कहना है अंबाला मंडल आयुक्त रेणू फूलिया का।
वे शुक्रवार को ग्रहण मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक ले रही थी। उन्होंने अधिकारियों से सूर्य ग्रहण मेले को लेकर की गई तैयारियों की फीडबैक रिपोर्ट ली। उपायुक्त शांतनु शर्मा, पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरिया, एडीसी अखिल पिलानी, एसडीएम सुरेंद्र पाल सिंह, डीएमसी अश्वनी मलिक, एसडीएम सोनू राम, एसडीएम नसीब कुमार, सीईओ केडीबी चंद्रकांत कटारिया सहित अन्य अधिकारियों ने सूर्यग्रहण मेले को लेकर की गई तैयारियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि ब्रह्मसरोवर के आसपास की सुरक्षा व्यवस्था के लिए एचसीएस अधिकारी, छह से ज्यादा आईपीएस अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।
विज्ञापन

प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं के लिए बिजली, पीने के पानी, शौचालयों की व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ अन्य प्रकार के इंतजाम कर दिए गए हैं। मेले में समाजसेवी संस्थाओं द्वार भंडारों की तैयारियां शुरू कर दी गई है। प्रशासन की तरफ से भंडारों के लिए अलग जगह मुहैया करवाई गई है। उन्होंने कहा कि सूर्यग्रहण मेले में भीड़ पर नियंत्रण रखने और सुरक्षा मुहैया करवाने के साथ-साथ कानून व्यवस्था बनाए रखने पर पुलिस का फोकस रहेगा। इसलिए मेला क्षेत्र को 20 सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिहोवा, ज्योतिसर में भी पुलिस फोर्स की नियुक्ति की गई है। इस मेले में तकरीबन 3500 पुलिस कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मेले के चलते प्रदेश भर से पुलिसकर्मी शुक्रवार को ही कुरुक्षेत्र पहुंचना शुरू हो गए थे। फिलहाल इन्हें पुलिस लाइन में रोका गया है। उधर उपायुक्त शांतनु शर्मा के अनुसार मेले में संयुक्त रूप से हेल्प डेस्क बनेंगे, विभिन्न जगहों पर रिसेप्शन सेंटर, केडीबी के सभागार में मीडिया सेंटर, हजारों लोगों के लिए मेला क्षेत्र में सोने की व्यवस्था, ब्रह्मसरोवर की सदरियों तथा धर्मशालाओं में लोगों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र भौरियां ने कहा कि सूर्यग्रहण मेले के लिए मीडिया की पार्किंग थीम पार्क में बनाई जाएगी। यहां से केडीबी कार्यालय में बनने वाले मीडिया सेंटर तक आवागमन के लिए निशुल्क ई-रिक्शा की व्यवस्था रहेगी। ट्रैफिक व्यवस्था को बनाए रखने के लिए एक पूरा प्लान तैयार किया गया है।
बनेगा 50 बेड का अस्थाई अस्पताल
सूर्य ग्रहण मेले पर एलएनजेपी अस्पताल में भी 50 बेड की व्यवस्था रहेगी। ब्रह्मसरोवर की सदरियों में मेडिकल पोस्ट और 20 सेक्टरों में डाक्टरों और एंबुलेंस की व्यवस्था होगी। इन जगहों पर तमाम सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई है। मरीजों की मदद के लिए और तमाम प्रकार की सहायता के लिए रेडक्रास सोसायटी ने स्वयं सेवकों की भी नियुक्ति की है।
किया गया 20 मोटरबोट का प्रबंध
लोगों को डूबने से बचाने के लिए 20 मोटरबोट का ब्रह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर, दयालपुर, नरकातारी, ज्योतिसर व पिहोवा सरस्वती तीर्थ के लिए प्रबंध किया गया है। इसके अलावा राजस्व विभाग की तरफ से 30 टीमें डूबने से बचाने के लिए नियुक्त की गई है, जिसमें गोताखोर, पुलिस कर्मी और प्रशिक्षित कर्मी की ड्यूटी लगाई गई है। एनडीआरएफ की भी 30 सदस्यीय टीम मौजूद रहेगी।

चलेंगी 310 मेला स्पेशल बसें
सूर्यग्रहण मेले के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से आवागमन के लिए 310 मेला स्पेशल बसे चलाई जाएंगी। इसके अलावा कुरुक्षेत्र डिपो की 145 बसें यात्रियों की सुविधा के लिए रहेंगी। मेले के दौरान विशेष ट्रेनें भी चलाई जाएंगी।

 लघु सचिवालय में बैठक करतीं अंबाला मंडल की आयुक्त।  संवाद

लघु सचिवालय में बैठक करतीं अंबाला मंडल की आयुक्त। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed