फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sadhu jumped into Brahmasarovar to attain salvation, died

Kurukshetra News: मोक्ष की प्राप्ति के लिए साधु ने ब्रह्मसरोवर में लगाई छलांग, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2024 03:43 AM IST
विज्ञापन
Sadhu jumped into Brahmasarovar to attain salvation, died
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर के दक्षिणी छोर पर शाम चार बजे संदिग्ध परिस्थितियों में एक साधु ने कूदकर आत्महत्या कर ली। करीब 20 मिनट के बाद गोताखोरों ने उसके शव को बाहर निकालकर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त का प्रयास किया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ब्रह्मसरोवर पर अमावस्या के उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं की ओर से भंडारा चल रहा था। भंडारे में श्रद्धालु समेत सरोवर के आसपास रह रहे साधु प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। इसी दौरान प्रसाद ग्रहण करने के बाद करीब 55 वर्षीय एक साधु मोक्ष की प्राप्ति के लिए ब्रह्मसरोवर में डुबकी लगाने की बात कहकर दक्षिण छोर की तरफ चला गया। उसके जाने के बाद कुछ और साधु उसके पीछे उसे देखने चले गए। अन्य साधुओं को अपनी ओर आता देख उस साधु ने कपड़े निकालकर घाट के ऊपर से ब्रह्मसरोवर में छलांग लगा दी, जिसकी सूचना आसपास के लोगों ने पुलिस और गोताखोरों को दी। गोताखोरों की टीम ने 20 मिनट के बाद साधु के शव को बाहर निकाल दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव को एलएनजेपी अस्पताल के शवगृह में रख दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed