फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sachin of Government College Jind stood first in speech

Kurukshetra News: भाषण में राजकीय महाविद्यालय जींद की सचिन रही अव्वल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 05:10 AM IST
विज्ञापन
Sachin of Government College Jind stood first in speech
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव अनुगूंज का आयोजन शनिवार को हुआ। इस कार्यक्रम में भाषण, काव्य पाठ, पोस्टर बनाओ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस राज्य स्तरीय सांस्कृतिक महोत्सव में आठ महाविद्यालयों के 89 प्रतिभागियों ने हिस्सा लेकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। भाषण प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय, जींद की सचिन ने पहला, कुवि की जन्नत ने दूसरा पुरस्कार अपने नाम किया। काव्य पाठ में कुवि की रुद्राक्ष सोनी ने पहला, जैन कॉलेज अंबाला की हरमनजोत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया जबकि पोस्टर बनाओ में एसए जैन कॉलेज अंबाला की मिताली गुप्ता पहले और दयानंद महिला महाविद्यालय की गुरविंद्र कौर दूसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. वैशाली शर्मा मुख्यअतिथि रही। उन्होंने कहा कि हमें हमारी आंतरिक शक्ति को मजबूत करते हुए हमेशा बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत से जुट जाना चाहिए। हमें एक सशक्त समाज के निर्माण में अपना सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए भी हमेशा तैयार रहना चाहिए। प्राचार्य डॉ. उपासना आहुजा ने कहा कि स्वामी दयानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य में अनुगूंज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वामी दयानंद सरस्वती की ओर से स्त्री शिक्षा के क्षेत्र में किए गए अथक प्रयास का ही परिणाम है कि वर्तमान समाज और राष्ट्र निर्माण के हर क्षेत्र में महिलाएं अग्रणी होकर भूमिका निभा रही हैं। इस मौके पर डॉ. आरती अग्रवाल, डॉ. रितु, अंजु चावला सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed