फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Sachin murder case: Police still empty handed even after 24 hours, body handed over to family members after post mortem

सचिन हत्याकांड : 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली, पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Sachin murder case: Police still empty handed even after 24 hours, body handed over to family members after post mortem
कुरुक्षेत्र। सचिन वधवा। फाइल फोटो।
शाहाबाद। नववर्ष की पूर्व संध्या पर सैलून में दिव्यांग सचिन वधवा की छाती में गोली मारकर हत्या करने के मामले में 24 घंटे बाद भी पुलिस के हाथ खाली है। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोल बरामद किया है। हालांकि हत्यारे की पहचान के लिए पुलिस सैलून और आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। सोमवार को पुलिस ने दो चिकित्सकों के पैनल से सचिन के शव का पोस्टमार्टम कराया। सचिन फाइनेंस का काम करता था और अपनी विधवा मां का सहारा था।
विज्ञापन

थाना शाहाबाद में दर्ज शिकायत में बिंद्रा रानी निवासी खतरवाड़ा मोहल्ला ने बताया था कि उसका बेटा सचिन फाइनेंस का काम करता था। रविवार शाम करीब सात बजे घर वापस आने के बाद सचिन बाल कटवाने के लिए कमेटी चौक के पास सैलून पर गया था। यहां मुंह पर कपड़ा बांधे युवक ने पिस्तौल से सचिन की छाती में गोली मार दी है। घटना के बाद आरोपी अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया था। रंजिश के कारण उसके बेटे की हत्या की गई है। शिकायत पर पुलिस ने धारा 34, 302 और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस कर रही मामले की जांच
थाना शाहाबाद प्रबंधक राजपाल ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने सचिन के शव का चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया है। घटनास्थल से पुलिस ने गोली का खोल बरामद किया है। सैलून के साथ-साथ आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस गहनता से मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed