फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Runners from Kurukshetra shine in the marathon

Kurukshetra News: मैराथन में चमके कुरुक्षेत्र के धावक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Runners from Kurukshetra shine in the marathon
कुरुक्षेत्र। साई केंद्र में ​खिलाड़ियों का स्वागत करते  सीनियर कोच कुलदीप सिंह सहित अन्य सदस्य। - फोटो : jyodian news
कुरुक्षेत्र। कॉग्निजेंट मैराथन के 11वें संस्करण में जिले के धावकों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। नई दिल्ली में आयोजित इस प्रतिष्ठित मैराथन में खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और फिटनेस का बेहतरीन प्रदर्शन कर मेडल और उत्कृष्ट रैंक हासिल किए। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) कुरुक्षेत्र पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

22 फरवरी को नई दिल्ली में आयोजित एएफआई की ओर से प्रमाणित राष्ट्रीय स्तर की कॉग्निजेंट मैराथन में 31 देशों और 490 शहरों के 30 हजार से अधिक धावकों ने भाग लिया। हाफ मैराथन 21.097 किलोमीटर दौड़ में रवि बुंबक ने 01:09:33 समय के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सुनील कारसा ने 40-50 आयुवर्ग में 01:28:18 समय के साथ 10वां स्थान हासिल किया। पुनरवसु पूर्व सरपंच अमीन ने 50-60 आयुवर्ग में 01:37:37 समय के साथ आठवां और डॉ. चंद्र पाल ने 60-70 आयुवर्ग में 01:49:11 समय के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिले के 14 एथलीटों ने प्रतियोगिता में भाग लिया जिनमें प्रवेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार, ईश्वर सिंह, जीवन मेहता और रविन्द्र कुमार ने भी अपने-अपने आयुवर्ग में हाफ मैराथन में प्रभावशाली प्रदर्शन किया। फुल मैराथन 42.2 किलोमीटर में डॉ. सोमनाथ सेठी ने 04:47:23 समय के साथ तीसरा स्थान हासिल किया।

कुरुक्षेत्र। साई केंद्र में खिलाड़ियों का स्वागत करते  सीनियर कोच कुलदीप सिंह सहित अन्य सदस्य।

कुरुक्षेत्र। साई केंद्र में खिलाड़ियों का स्वागत करते  सीनियर कोच कुलदीप सिंह सहित अन्य सदस्य।- फोटो : jyodian news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed