{"_id":"6154c6768ebc3e61f02bd87a","slug":"run-for-heart-organized-by-ujala-cygnus-marathon-from-brahmasarovar-to-hospital-kurukshetra-news-knl848789169","type":"story","status":"publish","title_hn":"उजाला सिग्नस की ओर से रन फॉर हार्ट का आयोजन, ब्रह्मसरोवर से अस्पताल तक की मैराथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उजाला सिग्नस की ओर से रन फॉर हार्ट का आयोजन, ब्रह्मसरोवर से अस्पताल तक की मैराथन
विज्ञापन
विश्व हृदय दिवस पर उजाला सिग्नस सुपर स्पेशलिटी अस्पताल की ओर से रन फॉर हार्ट का आयोजन किया गया। सुबह सात बजे ब्रह्मसरोवर से शुरू होकर यह मैराथन उजाला सिग्नस अस्पताल पर आकर संपन्न हुई। इस दौरान कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, उजाला सिग्नस यूनिट हेड डॉ. जफर शेख सहित शहर वासी मौजूद रहे।
मैराथन में शहर वासियों का जोश देखने वाला था। सभी को उजाला सिग्नस की ओर से टी शर्ट भी वितरित की गई। इस अवसर पर मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि अव्यवस्थित जीवन शैली और असंतुलित खानपान के चलते दुनिया भर में हृदय रोग के पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ी रही है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को अपने स्वास्थ्य की ओर ध्यान देने का मौका नहीं मिल रहा, जिसका उन्हें भारी खामियाजा चुकाना पड़ता है। डॉ. जफर शेख ने कहा कि दिल की बीमारी किसी भी उम्र में किसी को भी हो सकती है। हृदय रोग दुनिया का नंबर एक हत्यारा बना हुआ है, जिसके कारण हर साल 18.6 मिलियन मौतें होती हैं।
कोविड-19 केवल अधिक हृदय विदारक रहा है, क्योंकि इसने सीवीडी के साथ रहने वाले 520 मिलियन लोगों को कोरोना वायरस के गंभीर रूपों के विकास के लिए अधिक संवेदनशील बना दिया है। धूम्रपान, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, वायु प्रदूषण और कम सामान्य स्थिति में जैसे चागास रोग और कार्डियक अमीलॉइडोसिस सभी हृदय रोग के कारण हैं। इसलिए, हेल्दी डाइट खाने, तंबाकू को न कहने और भरपूर व्यायाम करके अपने दिल की देखभाल करना महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विश्व हृदय दिवस लोगों में यह भावना जागृत करता है कि हृदय की बीमारियों के प्रति सचेत रहें।
विज्ञापन
अमर उजाला सिग्नस की ओर से इस दिन पर मैराथन कर लोगों को जागरूक करना सबसे बड़ा लक्ष्य है। डॉ. जफर ने बताया विश्व हृदय के तहत अस्पताल में 27 सितंबर से तीन अक्तूबर तक कई प्रकार के महंगे टेस्ट 50 प्रतिशत डिस्काउंट पर किए जा रहे हैं, जिसमें एंजियोग्राफी, ईसीजी, एंजियोप्लास्टी, इको, टीएमटी, वॉल्वोव्लास्टी और पेसमेकर जैसे टेस्ट शामिल हैं। इस मौके पर हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. आशाक हुसैन, मेडिकल डायरेक्टर पीयूष राय, जीएम ऑपरेशन्स विपिन और रविकांत सहित उजाला सिग्नस अस्पताल के अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी व शहरवासी उपस्थित रहे।