फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rs 5.20 lakh cash and jewelery stolen from two closed houses

Kurukshetra News: बंद पड़े दो घरों से 5.20 लाख रुपये नकदी व जेवर चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 06:41 AM IST
विज्ञापन
Rs 5.20 lakh cash and jewelery stolen from two closed houses
कुरुक्षेत्र। घर का ताला तोड़कर चोर नकदी, जेवर व सामान चुराकर फरार हो गए। पूरा परिवार घर को ताला लगाकर मंदिर गया हुआ था। लौटा तो घर में हुई चोरी की वारदात को देखकर दंपती के होश उड़ गए।
विज्ञापन

थाना केयूके में दर्ज शिकायत में सुरेंद्र प्रताप सिंह निवासी वार्ड-12 ने बताया कि वह जन्माष्टमी पर अपने परिवार के साथ ज्योतिसर मंदिर में गया हुआ था। रात करीब 12 बजे वे घर लौटे तो गेट का ताला टूटा हुआ मिला था। अंदर के दरवाजे का भी ताला टूटा हुआ पड़ा था। जांच करने पर पाया तो कमरे में रखी अलमारी के दरवाजे खुले हुए थे, जिसे देखकर वह और उसकी पत्नी बेहोश हो गए। होश आने पर उन्होंने पड़ताल की तो चोर घर से सोने-चांदी के जेवर और करीब 5.20 लाख रुपये नकदी चुराकर फरार हो गए थे। इसके अलावा चोर करीब 1.25 लाख रुपये का कॉस्मेटिक का सामान भी ले गए। सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

उधर, थाना सदर पिहोवा में दर्ज शिकायत में अवतार सिंह निवासी अधोया ने बताया कि वह किसी जरूरी काम से घर को ताला लगाकर बाहर गए थे। लौटे तो घर में लगी खिड़की का सरिया कटा हुआ था। जांच करने पर पाया तो चोर खिड़की के जरिए घर में घुसकर अलमारी से करीब तीन तोला सोना और दो कंबल चुराकर फरार हो गए। पुलिस ने शिकायत पर दोनों मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed