{"_id":"69179255999858fc490c03f8","slug":"rotary-royal-club-celebrated-childrens-day-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-145310-2025-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रोटरी रॉयल क्लब ने मनाया बाल दिवस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रोटरी रॉयल क्लब ने मनाया बाल दिवस
Sat, 15 Nov 2025 02:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:04 AM IST
विज्ञापन
शाहाबाद। स्कूल में बच्चों संग त्योहार मनाने आए रोटरी रॉयल के सदस्य। विज्ञप्ति
- फोटो : samvad
शाहाबाद। बाल दिवस के पावन अवसर पर रोटरी रॉयल क्लब ने स्वयं से पहले सेवा की अपनी मूल भावना को सार्थक करते हुए एक प्रेरणादायक पहल की। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन लक्ष्य कालड़ा के मार्गदर्शन में क्लब सदस्यों ने सिविल अस्पताल के निकट स्थित सरकारी स्कूल में बच्चों के साथ बाल दिवस मनाया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य शिक्षक राजेश कुमार ने रोटरी रॉयल क्लब के सभी सदस्यों का स्वागत किया और क्लब का आभार व्यक्त किया। क्लब सदस्यों ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व से अवगत कराया। क्लब की ओर से बच्चों को टॉफियां, चिप्स, समोसे और रसगुल्ले वितरित किए गए।
प्रोजेक्ट चेयरमैन रोटेरियन मोहित छाबड़ा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उनके चेहरों पर मुस्कान लाना ही रोटरी रॉयल का मुख्य उद्देश्य है। क्लब एडवाइजर रोटेरियन आशुतोष गर्ग ने बाल दिवस को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी से जोड़ते हुए कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सभी को मिलकर कार्य करना चाहिए।

शाहाबाद। स्कूल में बच्चों संग त्योहार मनाने आए रोटरी रॉयल के सदस्य। विज्ञप्ति- फोटो : samvad
विज्ञापन