फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rotary Club celebrated Diwali, enthusiasm remained high

Kurukshetra News: रोटरी क्लब ने मनाया दिवाली पर्व, बना रहा उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Rotary Club celebrated Diwali, enthusiasm remained high
शाहाबाद। कार्यक्रम का शुभारंभ करते क्लब के सदस्य। विज्ञप्ति
शाहाबाद। रोटरी क्लब की ओर से एक निजी होटल में दिवाली समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सभी रोटेरियन सदस्य अपने परिवारों सहित शामिल हुए और दीपों के इस पावन पर्व को एकता, प्रेम और मिलन के भाव के साथ मनाया गया। प्रधान डॉ. आरएस घुम्मन ने कहा कि दिवाली केवल रोशनी का त्योहार नहीं बल्कि यह अंधकार पर प्रकाश, बुराई पर अच्छाई और निराशा पर आशा की विजय का प्रतीक है। इस पावन अवसर पर हम सभी को मिलकर मानवता, सेवा और सद्भावना के प्रकाश से इस संसार को आलोकित करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से रो. डॉ. जीएस हेयर, रो. उमेश गुप्ता, रो. पीयूष अग्रवाल, रो. डॉ. हिमांशु अरोड़ा, रो. अभिषेक ढींढसा, रो. विपुल गुप्ता, रो. प्रवीण ठकराल आदि ने इस सुंदर आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान और सहयोग दिया। इसके साथ ही उन्होंने मैनेजमेंट और डेकोरेशन कमेटी सदस्य मधु गुप्ता, डॉ. प्रोमिला ढींढसा, महक गुप्ता, मोना अरोड़ा, ऋचा वाधवा और मोनिका घुम्मन की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और रचनात्मकता से ही यह कार्यक्रम आकर्षक और यादगार बन पाया।
विज्ञापन

आज होगा ज्योति दरबार में चल रहे दीपावली अनुष्ठान का समापन
कुरुक्षेत्र। जग ज्योति दरबार में सर्व कल्याण की कामना से किए जा रहे सात दिवसीय विशेष दीपावली अनुष्ठान का 22 अक्तूबर को समापन होगा। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि जग ज्योति दरबार में चल रहे दीपावली अनुष्ठान का हवन में पूर्णाहुति के साथ समापन होगा। उन्होंने बताया कि दीपावली उत्सव के चलते यह विशेष अनुष्ठान 16 अक्तूबर को प्रारंभ हुआ था। दीपावली अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं को पूजन में शामिल होना शुभ माना गया है। इस अनुष्ठान में मनोकामना के लिए दूर दूर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। महंत राजेंद्र पुरी ने बताया कि दीपावली विशेष अनुष्ठान का समापन गोवर्धन पूजा के दिन हो रहा है। जग ज्योति दरबार में हर साल दीपावली, गोवर्धन पूजा और भाई दूज के त्योहारों को दीपावली अनुष्ठान के चलते भक्ति और उल्लास के साथ मनाया जाता है। दीपावली विशेष अनुष्ठान में महंत राजेंद्र पुरी की ओर से विशेष प्रार्थनाएं और हवन अनुष्ठान किए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




शाहाबाद। कार्यक्रम का शुभारंभ करते क्लब के सदस्य। विज्ञप्ति

शाहाबाद। कार्यक्रम का शुभारंभ करते क्लब के सदस्य। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed