फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rotary beats Rotract by 12 runs in friendly cricket match

Kurukshetra News: रोटरी ने रोट्रैक्ट को मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में 12 रनों से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2025 02:07 AM IST
विज्ञापन
Rotary beats Rotract by 12 runs in friendly cricket match
लाडवा। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब व रोट्रैक्ट क्लब के बीच एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच खेला गया। प्रोजेक्ट चेयरमैन भूपिंदर सिंह ने बताया कि तीन मैचों की सीरीज का यह पहला मैच संत निश्चल सिंह पब्लिक स्कूल के मैदान में खेला गया, जिसे रोटरी क्लब ने 11 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली।
विज्ञापन

दोनों टीमों के बीच 15 ओवर का मैच खेला गया। जिसमें रोटरी टीम की कप्तानी राकेश खुराना ने की व रोट्रैक्ट टीम के कप्तान चिराग मेहता रहे। रोटरी टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने निर्णय लिया। डिंपल गुंबर के 23 गेंदों में 25 रन व दुर्गेश गोयल के 27 गेंदों में 21 रन की बदौलत 15 ओवर में छह विकेट खोकर 71 रन बनाए, जिसका पीछा करते हुए रोट्रैक्ट की टीम 10.3 ओवर में 59 रन पर निपट गयी। रोट्रैक्ट की तरफ से राहुल धीमान ने तीन ओवर में 16 रन देकर सर्वाधिक तीन विकेट लिए व अमन गर्ग ने एक ओवर में पांच रन देकर दो विकेट लिए और रोटरी की तरफ से डिंपल गुम्बर ने चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट, अरुण करूड़वाल ने तीन ओवर में 20 रन देकर तीन विकेट व दुर्गेश गोयल ने 18 रन देकर दो विकेट लिए। रोटरी के डिंपल गुम्बर को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया। रोटरी के पूर्व प्रधान अमित सिंघल ने संबोधित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल भाईचारा बढ़ता है बल्कि मिलकर समाज के लिए काम करने की प्रेरणा भी मिलती है और समाज में खेलों के प्रति रुचि बढ़ाना व युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहकर खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा देना भी इसके उद्देश्यों में से एक है।
विज्ञापन

मैच में अंपायर की भूमिका सुनील गर्ग व रवि बेदी, स्कोरर की भूमिका अमित सिंघल व कमेंटेटर की भूमिका अंकुर गुप्ता ने निभाई। इस अवसर पर रोटरी प्रधान नरेश गर्ग, रोट्रैक्ट प्रधान इशांत गर्ग, रोटरी कप्तान राकेश खुराना, रोट्रैक्ट कप्तान चिराग मेहता, भूपिंदर सिंह, अश्वनी गोयल, भव्य गोयल व मयंक मेहता सहित दोनों क्लबों के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed