फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roshni won the singing competition, Kurukshetra

गायन प्रतियोगिता में रोशनी ने मारी बाजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Feb 2022 01:32 AM IST
विज्ञापन
Roshni won the singing competition, Kurukshetra
राजकीय कन्या महाविद्यालय में शपथ लेती छात्राएं। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में चल रहे सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन सफाई अभियान चलाया गया। इसके अलावा गायन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा रोशनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
नएसएस की स्वयंसेविकाओं ने महाविद्यालय के खेल परिसर की सफाई की राजकीय कन्या महाविद्यालय चीका के एसोसिएट प्रोफेसर राजेंद्र अरोड़ा ने पौधरोपण करने के बाद महिलाओं की समाज में भूमिका विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि जागरूक एवं स्वावलंबी महिलाएं समाज में अपने लिए एक गौरवशाली पद प्राप्त करती हैं। उन्होंने स्वयंसेविकाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि उनका एक उद्देश्य होना चाहिए और उसके उद्देश्य की प्राप्ति के लिए उन्हें दिन रात अग्रसर रहना चाहिए तभी वह जीवन में सफलता प्राप्त कर पाएंगी।
विज्ञापन

दूसरे सत्र में रेडक्रॉस सोसायटी के सहायक निदेशक रमेश चौधरी ने सड़क सुरक्षा नियमों, रक्तदान व अंगदान विषयों पर व्याख्यान प्रस्तुत किया गया। रमेश चौधरी ने स्वयंसेविकाओं को शपथ भी दिलाई कि वह स्वयं भी सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगी और दूसरों को भी इससे अवगत कराएंगी। इसी सत्र के दौरान स्वयंसेविकाओं ने पलवल गांव के एक डेरे में नशा मुक्त भारत पर रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत आयोजित गायन प्रतियोगिता में 10 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बीकॉम तृतीय वर्ष की छात्रा रोशनी प्रथम, बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा आरजू द्वितीय व तृतीय स्थान संयुक्त रूप से बीकॉम द्वितीय वर्ष की छात्रा सोनिया एवं खुशी ने प्राप्त किया। गायन प्रतियोगिता में निर्णायक मंडल की भूमिका गणित विभाग के डॉ. जितेंद्र कुमार, वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका मनीषा व प्रीति ने निभाई। आयोजन में कोमल गर्ग, मोनिका, अमिता, प्रीति व पूजा ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed