फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roshni murder case: Eight named including four women from neighboring family, police examining CCTV footage

रोशनी हत्याकांड : पड़ोसी परिवार की चार महिलाओं सहित आठ नामजद, पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2024 03:44 AM IST
विज्ञापन
Roshni murder case: Eight named including four women from neighboring family, police examining CCTV footage
कुरुक्षेत्र। शोरगिर बस्ती में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने एक परिवार की चार महिलाओं सहित आठ लोगों को हत्या के आरोप में नामजद किया है। शुक्रवार को सुबह पुलिस ने रोशनी देवी (35) के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। आरोपियों की धरपकड़ के लिए पुलिस की दो टीमें दबिश दे रही है साथ ही घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं।
विज्ञापन

हालांकि अभी रोशनी की हत्या की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है, मगर बताया यही जा रहा है कि जेठानी के विवाद में रोशनी बलि का बकरा बन गई। दरअसल, बुधवार को गांजा फूल पत्ती के साथ पकड़ी गई आरोपी कमलेश को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसमें कमलेश ने पूछताछ में गांजा गोलू से लेना कबूल किया था, जिसके बाद से गोलू का परिवार कमलेश के बेटे रोहित के साथ गाली-गलौज कर रहा था। इसी को लेकर गोलू के परिवार ने रोहित पर ईंट-पत्थर बरसाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में जगन्नाथ निवासी शोरगिर बस्ती ने बताया कि उसकी बस्ती की बिमला, सोमनाथ, सोमपाल, सुमन, प्रदीप, हांडू व काजल ने उसके पोते रोहित पर ईंट से हमला कर दिया। इसी दौरान एक ईंट गली में खड़ी उसकी पुत्रवधू रोशनी के माथे में लग गई, जिससे वह नीचे गिर गई। सोमनाथ उर्फ सोफ्टी ऊपर से तो आशा नीचे से ईंटें मार रहे थे। हमले के बाद वह अपनी पुत्रवधू को निजी अस्पताल लेकर पहुंचाया। यहां से चिकित्सकों ने उसे सरकारी अस्पताल रेफर कर दिया। एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी पुत्रवधू रोशनी को मृत घोषित कर दिया। आरोपियों ने ईंट से हमला कर उसकी पुत्रवधू रोशनी की हत्या कर दी। शिकायत पर पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ हत्या सहित 147, 148 व 149 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे पूछ रहे मां कहां गई
रोते-बिलखते हुए जोगिंद्र ने बताया कि वह सेलर में मेहनत-मजदूरी करता है, जबकि उसकी पत्नी रोशनी लोगों के घरों में झाडू-पोछा करती थी वह और उसकी पत्नी मेहनत करके इस बस्ती से बाहर कहीं और रहना चाहते थे। इसी के लिए दोनों मेहनत कर रहे थे। पड़ोसियों की लड़ाई में उसकी बेकसूर पत्नी की जान चली गई। अब वह अपने बच्चों की देखभाल कैसे करेगा। बच्चे बार-बार उससे अपनी मां के बारे में पूछ रहे हैं। रोशनी अपने पीछे पांच बच्चे आंचल (12), नैना (7), महक (4), कृष्ण (3) और पार्थ (डेढ़ साल) को छोड़ गई है।


पुलिस कर रही मामले की गहनता जांच
थाना कृष्णा गेट प्रबंधक कर्मबीर ने बताया कि पुलिस ने एक परिवार के आठ लोगों पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। मामले की जांच के लिए सुभाष मंडी चौकी और थाने की टीम कर रही है। घटनास्थल के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed