फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roshni Devi murder case: Even after four days, the murderer is still away from the police.

रोशनी देवी हत्याकांड : चार दिन बाद भी पुलिस पकड़ से दूर हत्यारोपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Roshni Devi murder case: Even after four days, the murderer is still away from the police.
कुरुक्षेत्र। गत सप्ताह शोरगिर बस्ती में हुए रोशनी देवी हत्याकांड मामले में चार दिन बाद भी पुलिस किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर पाई है। पुलिस की दो टीम आरोपियों की धरपकड़ के लिए प्रयास कर रही हैं, मगर पुलिस को सफलता नहीं मिली है। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में जगन्नाथ निवासी शोरगिर बस्ती ने बताया था कि उसकी बस्ती की बिमला, सोमनाथ, सोमपाल, सुमन, प्रदीप, हांडू व काजल ने उसके पोते रोहित पर ईंट से हमला किया था। इस दौरान एक ईंट गली में खड़ी उसकी पुत्रवधू रोशनी के माथे में लगी थी। सोमनाथ उर्फ सोफ्टी ऊपर से तो आशा नीचे से ईंटें मार रहे थे। एलएनजेपी अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी पुत्रवधू रोशनी को मृत घोषित कर दिया था। शिकायत पर पुलिस ने हत्या मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन

उधर, थाना कृष्णा गेट प्रबंधक कर्मबीर का कहना है कि आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस की दो टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed