फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roopchand became the head of Shri Guru Ravidas Sabha, a new executive committee was formed.

Kurukshetra News: रूपचंद बने श्री गुरु रविदास सभा के प्रधान, नई कार्यकारिणी का किया गठन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Roopchand became the head of Shri Guru Ravidas Sabha, a new executive committee was formed.
कुरुक्षेत्र। श्री गुरु रविदास सभा, गुरु रविदास नगर की आम सभा में नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इस बैठक में रूपचंद को सभा का प्रधान चुना गया। चांद राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में सदस्यों ने नई कार्यकारिणी के गठन पर सहमति दी। चुनाव प्रक्रिया के लिए एक पांच सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी। कमेटी ने वरिष्ठ सदस्यों से विचार-विमर्श के बाद अपने निर्णय की घोषणा की। सभा ने इस निर्णय को सर्वसम्मति से स्वीकार किया। नई कार्यकारिणी में कश्मीरी लाल लांबा उप प्रधान, रमेश कुमार महासचिव, ओम प्रकाश सह सचिव और सुनील कुमार मेहरा कोषाध्यक्ष बने। मुकेश कुमार और कमल लांबा को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया। चांद राम ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी। रूपचंद ने सभी के सहयोग से निष्ठापूर्वक जिम्मेदारी निभाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed