{"_id":"6a403064c1ab6f3be00e5645","slug":"rohtaks-yash-won-gold-in-shooting-shreyansh-finished-second-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-156995-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: शूटिंग में रोहतक के यश ने जीता स्वर्ण, श्रेयांश रहा दूसरे स्थान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: शूटिंग में रोहतक के यश ने जीता स्वर्ण, श्रेयांश रहा दूसरे स्थान पर
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/शाहाबाद। शाहाबाद स्थित देव गुरुकुल परिसर में शुक्रवार से केंद्रीय विद्यालय संगठन (केवीएस) गुरुग्राम क्षेत्र की 55वीं क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय विद्यालय मथाना की मेजबानी में आयोजित तीन दिवसीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम क्षेत्र के 53 केंद्रीय विद्यालयों के 575 खिलाड़ी और करीब 100 एस्कॉर्ट भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 29 जून को होगा। पहले दिन हुई शूटिंग प्रतियोगिता में केंद्रीय विद्यालय रोहतक के यश ने स्वर्ण पदक जीता जबकि केंद्रीय विद्यालय नंबर-3 फरीदाबाद के श्रेयांश ने दूसरा व केंद्रीय विद्यालय एनएसजी मानेसर के तुषार व पीयूष ने संयुक्त रूप से तीसरा पुरस्कार जीता।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्च पास्ट, खेल मशाल प्रज्वलन और खिलाड़ियों को खेल भावना की शपथ दिलाकर किया गया। मुख्य अतिथि दीदार सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता विकसित करने का सबसे बेहतर माध्यम हैं। उन्होंने खिलाड़ियों से जीत-हार की चिंता छोड़कर खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लेने का आह्वान किया।
मेजबान विद्यालय के प्राचार्य बस्ती राम, केवी-4 अंबाला कैंट के प्राचार्य अमन गुप्ता, केवी-1 अंबाला कैंट के प्राचार्य अजीत यादव सहित केवीएस के अधिकारियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। प्रतियोगिता में शूटिंग, तीरंदाजी, ताइक्वांडो, योग, टेबल टेनिस, वॉलीबॉल, जूडो, शतरंज और रस्सी कूद सहित विभिन्न खेलों में मुकाबले आयोजित किए जा रहे हैं। विजेता खिलाड़ी अगले स्तर की केवीएस प्रतियोगिताओं के लिए क्वालीफाई करेंगे।