कुरुक्षेत्र। पत्रकार रोहित सरदाना की स्मृति में पूर्व छात्र परिषद विद्या भारती हरियाणा व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की ओर से 30 अप्रैल को विश्वविद्यालय के सीनेट हॉल में रोहित सरदाना स्मृति व्याख्यान माला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की तैयारियों के लिए श्रीमद्भगवद्गीता विद्यालय कुरुक्षेत्र में विजय नड्डा संगठन मंत्री, उत्तर क्षेत्र के मार्गदर्शन में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में रोहित सरदाना स्मृति पुरस्कार प्रदान करने का भी निर्णय लिया गया। आयोजन को दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। इसमें पत्रकारिता में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के साथ विख्यात पत्रकार अपने अनुभव साझा करेंगे और उन्हें बेहतर पत्रकार बनने के लिए प्रेरित करेंगे। कार्यक्रम में दादा लख्मीचंद विश्वविद्यालय के उपकुलपति अमित आर्य और चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के उपकुलपति रामपाल सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। बैठक में हिंदू शिक्षा समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष चेतराम, रत्नचंद सरदाना, कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग के निदेशक डॉ. महासिंह पूनिया, पूर्व छात्र परिषद के क्षेत्रीय संयोजक संजय चौधरी सहित अशोक रोशा, सतीश सैनी, अनिल कुलश्रेष्ठ, नारायण, अनिल मदन, यशपाल वधवा, राजीव मोदगिल, अखिलेश गुप्ता, राजीव और जितेंद्र सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

कुरुक्षेत्र। हिंदू शिक्षा समिति की बैठक में शामिल महासिंह पुनिया व अन्य। विज्ञप्ति