फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rohit became head boy and Ritu became head girl.

Kurukshetra News: रोहित हैड बॉय और रितु बनीं हैड गर्ल

Tue, 21 May 2024 06:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 21 May 2024 06:06 AM IST
विज्ञापन
Rohit became head boy and Ritu became head girl.
कुरुक्षेत्र। महाराजा अग्रसेन सीनियर पब्लिक स्कूल दब खेड़ी में अलंकरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में चारों सदनों के कैप्टन एवं वाइस कैप्टन का चुनाव किया गया। इस अवसर पर गंगा हाउस से कक्षा दसवीं की छात्रा अक्षरा को कैप्टन और कक्षा दसवीं के अमन को वाइस कैप्टन चुना गया। यमुना हाउस के लिए कक्षा नौवीं की छात्रा जैस्मिन को कैप्टन और कक्षा दसवीं की अकाल जोत को वाइस कैप्टन चुना गया।
विज्ञापन

इसके अलावा सरस्वती हाउस से कक्षा दसवीं के छात्र जसकरण को कैप्टन और दीक्षा को वाइस कैप्टन चुना गया। जबकि गोदावरी हाउस से कक्षा दसवीं के रमन को कैप्टन और कक्षा दसवीं से तनिष को वाइस कैप्टन चुना गया। इसके साथ विद्यालय के हैड बॉय और हैड गर्ल का भी चुनाव किया गया। कक्षा 12वीं के छात्र रोहित को हैड बॉय एवं कक्षा 12वीं की छात्रा रितु को हैड गर्ल बनाया गया। यह पद उनमें आत्मविश्वास और आशा के-साथ जिम्मेदारी की भावना पैदा करता है। प्रधानाचार्या डाॅ. अमिता शर्मा ने कहा कि अलंकरण समारोह मनाने का उद्देश्य विद्यार्थियों को जिम्मेदारी और नेतृत्व की भावना से ओत-प्रोत करना है। ताकि वे स्कूल की नीति के संदर्भ में नियम बना सकें और स्कूल में सकारात्मक प्रभाव लाने में सक्षम हो सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed