फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways Union Sanjha Morcha announces hunger strike on 26th

Kurukshetra News: रोडवेज यूनियन सांझा मोर्चा की ओर से 26 को भूख हड़ताल का एलान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2024 07:59 AM IST
विज्ञापन
Roadways Union Sanjha Morcha announces hunger strike on 26th
कुरुक्षेत्र। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की बैठक शनिवार को नए बस अड्डे पर स्थित कार्यालय में हुई। बैठक में यूनियन के राज्य प्रधान राज्य प्रधान मायाराम उनियाल, राज्य महासचिव बलदेव सिंह मामू माजरा और प्रदेश प्रेस प्रवक्ता रणजीत करोड़ा ने यूनियन के पदाधिकारियों से 26 जून को भूख हड़ताल रखने व विभिन्न मांगों को लेकर चर्चा की। यूनियन के राज्य प्रधान राज्य प्रधान मायाराम उनियाल ने बताया कि प्रदेश के रोडवेज कर्मचारी 26 जून को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक सामूहिक भूख हड़ताल पर रहेंगे और इसके पश्चात डिपो के महाप्रबंधकों को ज्ञापन सौंपेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में जब से बीजेपी की सरकार बनी हैं तभी से रोडवेज कर्मचारियों की मांगों नहीं मानी जा रही हैं। साल 2014 से रोडवेज कर्मचारियों को सिर्फ आश्वासन ही दिए जा रहे हैं। साल 2014 में पहली बार प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनते ही सभी रोडवेज कर्मचारियों का दिवाली बोनस बंद कर दिया, जो कि अब तक नहीं मिल पा रहा, जिससे रोडवेज कर्मचारियों का शोषण हो रहा है।
विज्ञापन


राज्य महासचिव बलदेव सिंह मामू माजरा ने बताया कि प्रदेश सरकार साल 2018 में किलोमीटर स्कीम की पॉलिसी लेकर आई। रोडवेज कर्मचारियों के विरोध के बावजूद भी तानाशाही का परिचय देते हुए किलोमीटर स्कीम लागू की गई, जिससे रोडवेज को हर रोज घाटा हो रहा है। साथ ही इन बसों में साफ-सफाई की व्यवस्था भी बेहतर नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कर्मचारियों की मांगों को लेकर कई बार पूर्व परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा की ओर से भी आश्वासन मिला, लेकिन मांगे पूरी नहीं की गई। पूर्व मुख्यमंत्री के ओएसडी ने लिखित में मुख्यमंत्री से वार्ता करने का आश्वासन दिया था, लेकिन इसके बावजूद भी पूर्व मुख्यमंत्री ने रोडवेज कर्मचारियों से बातचीत का समय ही नहीं दिया।




प्रदेश प्रेस प्रवक्ता रणजीत करोड़ा ने बताया कि प्रदेश सरकार रोडवेज कर्मचारियों का लगातार शोषण कर रही हैं। कर्मचारियों को ओवरटाइम समय पर जारी नहीं किया जाता। कई महीनों तक ओवरटाइम रोका जाता है, जिससे चालकों और परिचालकों को परेशानी होती है। इसलिए रोडवेज कर्मचारियों की विभिन्न मांगों के समर्थन के लिए 26 जून को भूख हड़ताल रखी जाएगी, जिसमें सांझा मोर्चा में आने वाली सभी यूनियनें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed