फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways strike: Strategy to be formulated in Kurukshetra on the 28th

रोडवेज हड़ताल: 28 को कुरुक्षेत्र में बनेगी रणनीति

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Roadways strike: Strategy to be formulated in Kurukshetra on the 28th
कुरुक्षेत्र। रोडवेज के मुख्य डिपो का प्रवेश द्वार। संवाद
कुरुक्षेत्र। प्रदेश में रोडवेज कर्मचारी संगठनों ने 5 और 6 नवंबर की चक्का जाम हड़ताल की तैयारियां तेज की हैं। इसकी सफलता के लिए विभिन्न यूनियन 28 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र डिपो कार्यालय में बैठक करेंगी। बुधवार को होने वाली इस बैठक में साझा मोर्चा के पदाधिकारी भी शामिल होंगे। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी नरेंद्र पांचाल ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने पर चर्चा होगी।
विज्ञापन

लंबित भत्ते और पुरानी पेंशन योजना जैसे मुद्दे भी उठाए जाएंगे। दस साल से एक पद पर कार्यरत कर्मचारियों की पदोन्नतियों पर भी बातचीत होगी। कुरुक्षेत्र डिपो और पिहोवा सब-डिपो के पदाधिकारी तथा कर्मचारी इसमें हिस्सा लेंगे। बैठक में चक्का जाम हड़ताल की रणनीति तैयार की जाएगी। आंदोलन को प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर भी विचार-विमर्श होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed