{"_id":"682e2de61e5af7f46c0cae1d","slug":"roadways-employees-will-submit-their-demands-to-the-director-today-kurukshetra-news-c-45-1-kur1007-136046-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: रोडवेज कर्मचारी आज निदेशक को सौंपेंगे मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: रोडवेज कर्मचारी आज निदेशक को सौंपेंगे मांग पत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की राज्य कार्यकारिणी व हर जिले दो-दो सदस्य वीरवार को रोडवेज मुख्यालय में परिवहन निदेशक से बातचीत कर अपना 19 सूत्रीय मांगपत्र सौंपेंगे। इससे पहले यूनियन ने परिवहन मंत्री के निवास स्थान का घेराव करने की रणनीति बना रहे थे। परंतु मुख्यालय की ओर से बातचीत का न्योता मिलने पर इस घेराव को रद्द कर दिया गया।
यूनियन के नेताओं ने सरकार की रोडवेज नीति, बढ़ती अफसरशाही और कर्मचारियों की अनदेखी पर नाराजगी जताई गई। यूनियन के राज्य प्रधान माया राम उनियाल ने कहा कि परिवहन मंत्री अनिल विज के साथ 19 सूत्रीय मांगों के लिए कई बार बैठक हुई लेकिन किसी भी मांग को अब तक लागू नहीं किया गया। पहले हुई बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों ने अंबाला कैंट से परिवहन मंत्री अनिल विज के आवास तक न्याय यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया था, लेकिन परिवहन निदेशक की और से बातचीत का न्योता मिलने पर इसे एक बार के लिए टाल दिया गया। वहीं जिला प्रधान नरेंद्र पांचाल ने बताया कि आज प्रदेश के हर जिले से दो-दो रोडवेज कर्मचारी निदेशक से बातचीत करेंगे अगर मांगे सिरे नहीं चढ़ती है तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।