फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways employees to go on strike on September 5 over Transport Minister's breach of promise

Kurukshetra News: परिवहन मंत्री की वादाखिलाफी पर रोडवेज कर्मचारियों की पांच सितंबर को हड़ताल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:24 AM IST
विज्ञापन
Roadways employees to go on strike on September 5 over Transport Minister's breach of promise
कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी पांच सितंबर को राज्य स्तरीय सांकेतिक हड़ताल करेंगे। इस दौरान प्रदेश की बसों का चक्का जाम किया जाएगा। कर्मचारी इस आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

कर्मचारियों में परिवहन मंत्री विज की वादाखिलाफी को लेकर नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने 13 अगस्त को भी प्रदर्शन किया था, लेकिन उनकी मांगें अब भी अधूरी हैं। कर्मचारियों का कहना है कि मांगों पर सहमति न बनने पर चक्का जाम निश्चित है। इसे विमर्श के बाद आगे भी बढ़ाया जा सकता है। विभिन्न शाखाओं के कर्मचारियों और यूनियन पदाधिकारियों से बड़ी संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की गई है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा के सदस्य बलदेव सिंह मामू माजरा ने बताया कि कर्मचारियों की भागीदारी के आधार पर आगे की रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन


कर्मचारियों की प्रमुख मांगें
बलदेव सिंह मामू माजरा ने कर्मचारियों की प्रमुख मांगें बताईं। इनमें परिचालक का पे ग्रेड बढ़ाना, लिपिक की तरह तीन वेतन वृद्धि देना और चालक-परिचालक के खाली पदों पर नई भर्ती शामिल है। तय सीमा में प्रमोशन पॉलिसी लागू करने, चालकों को हैवी पे ग्रेड देने और अड्डा इंचार्ज पद सृजित कर परिचालकों की पदोन्नति करने की मांग है। 2016 के चालकों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने, अर्जित अवकाश देने और 2018 के कर्मशाला कर्मियों को पक्का करने की भी मांग की गई। इसके अतिरिक्त, एचकेआरएन कर्मियों को नियमित करने, निजीकरण बंद करने और इलेक्ट्रिक बसों का सरकारीकरण करने की भी मांग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed