फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways buses are not stopping at Umri Chowk

Kurukshetra News: उमरी चौक पर नहीं रुक रहीं रोडवेज की बसें

Mon, 06 Apr 2026 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Mon, 06 Apr 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Roadways buses are not stopping at Umri Chowk
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। हरियाणा रोडवेज की बसें आदेश जारी होने के बाद भी उमरी चौक पर नहीं रुक रही हैं। इसके कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। शिक्षण संस्थान में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं से लेकर आसपास के ग्रामीण और सेक्टर व काॅलोनी वासी घंटों तक रोडवेज बसों का इंतजार करते हैं लेकिन बस नहीं रुकती। कोई एक या दो बसें रुकती हैं, उनमें भीड़ अधिक होने से अंदर दाखिल होने की जगह नहीं बचती।

ऐसे में सवारियों को निजी बसों, ऑटो या अन्य वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इससे बस पास के बावजूद विद्यार्थियों समेत अन्य कर्मचारियों और आम नागरिकों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है। करीब दो साल पहले मुख्यमंत्री रहते मौजूदा केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने संवाद कार्यक्रम के तहत यहां सरकारी बसों को रोकने की घोषणा करते हुए आलाधिकारियों को आदेश दिया था।
विज्ञापन

इसके बावजूद आदेशों की अवहेलना की जा रही है। अभी तक रोडवेज बसें रोकने की कोई स्थायी और पुख्ता व्यवस्था नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed