फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Roadways bus collides with truck, driver killed, 18 injured including conductor

Kurukshetra News: ट्रक से टकराई रोडवेज बस, चालक की मौत, परिचालक समेत 18 जख्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 May 2024 05:45 AM IST
विज्ञापन
Roadways bus collides with truck, driver killed, 18 injured including conductor
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर समानी पुल पर हरियाणा रोडवेज की बस आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई। टक्कर लगते ही बस बेकाबू होकर रेलिंग तोड़कर बीच में ही लटक गई। इस हादसे में बस चालक मुकेश कुमार 42 निवासी तोशाम जिला भिवानी की मौत हो गई, जबकि परिचालक राकेश निवासी बड़ा लिसान जिला रेवाड़ी, दो नाबालिग बहनों समेत 18 लोग जख्मी हो गए। हादसे के बाद सवारियों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

सूचना पाकर मौके पर पहुंची हाईवे और थाना सदर थानेसर पुलिस ने राहगीरों की मदद से जख्मी लोगों को बस से निकाल कर एंबुलेंस के जरिए एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। घटना अल-सुबह पौने चार बजे हुई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

थाना सदर में दर्ज शिकायत में परिचालक राकेश कुमार ने बताया कि वह मुकेश कुमार के साथ गुरुग्राम डिपो में कार्यरत है। वे दोनों गुरुग्राम-चंडीगढ़ मार्ग पर बस लेकर चलते हैं। मंगलवार रात करीब साढ़े 11 बजे वह अपने साथ मुकेश कुमार के साथ गुरुग्राम बस अड्डे से चंडीगढ़ जाने के लिए सवारी लेकर चले थे। उनकी बस में करीब 36 सवारियां बैठी हुई थी। बुधवार अल-सुबह करीब पौने चार बजे समानी पुल पर चढ़ रहे थे। इसी दौरान उनके आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक ट्रक के ब्रेक मार दिए, जिससे उनकी बस ट्रक के पिछले हिस्से में टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगते ही बस बेकाबू होकर पुल पर नीचे लटक गई। हादसे में बस चालक सहित 18-20 सवारियां जख्मी हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको राहगीरों की मदद से बस से निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया। यहां उपचार के दौरान उसके साथ मुकेश कुमार की मौत हो गई। हादसे के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। शिकायत पर पुलिस ने ट्रक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।

सो रही थीं आधी से ज्यादा सवारियां
हादसे के वक्त आधे से ज्यादा सवारियां सो रही थीं। जैसे ही हादसा हुआ तो सवारियों के बीच कोहराम मच गया। चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगीरों के साथ मिलकर राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया। जख्मी लोगों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया।

दो बच्चे, दो महिलाओं समेत 18 लोग जख्मी
हादसे में दो बहनें सुषमा 16 व संध्या 10 निवासी गुरुग्राम और दो महिला नेहा 31 निवासी गुरुग्राम व लक्ष्मी देवी 65 निवासी रेवाड़ी सहित अमित कुमार 45 निवासी रेवाड़ी, संदीप कुमार 38 झज्जर, अजय कुमार 24, संजीव 31 निवासी दिल्ली, नेहा 31, जोगिंद्र सिंह 40, कृष्ण कुमार 36, शिव कुमार 40, अयोध्या प्रसाद 40, राजबीर 54, रोहित 35, हर्ष 22, ओमप्रकाश 55 निवासी गुरुग्राम समेत रणजीत सिंह 62 निवासी सहारनपुर यूपी जख्मी हुए। इनमें से ओमप्रकाश, रणजीत सिंह, हर्ष व जोगिंद्र सिंह का एलएनजेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि अन्य प्राथमिक उपचार के बाद अपने-अपने गंतव्य की ओर चले गए।


अचानक हुआ धमाका
अयोध्या प्रसाद निवासी गुरुग्राम ने बताया कि वह दोनों बेटी सुषमा और संध्या के साथ गुरुग्राम से अंबाला आ रहा था। वह गुरुग्राम से सोते हुए आ रहा था। अचानक से उसे धमाका-सा सुनाई दिया, जिसके बाद वह चौक कर उठ गया। पता चला तो उनकी बस हाईवे के पुल पर लटकी हुई थी। उसे और उसकी बेटियों को कुछ चोट लगी थी। बाद में उसे पता चला कि उनकी बस का ट्रक के साथ एक्सीडेंट हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed